फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramleela should be played in open places in Uttar Pradesh instructs UP government.

यूपी: त्योहारी सीजन के लिए योगी सरकार ने जारी किए निर्देश, खुले स्थानों पर ही आयोजित करें रामलीला

Mon, 27 Sep 2021 05:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Sep 2021 05:01 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाली रामलीला के लिए कमेटियों से बात कर तय किया जाए कि आयोजन खुले स्थानों पर हो और कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए।

 

विज्ञापन
Ramleela should be played in open places in Uttar Pradesh instructs UP government.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अफसरों संग बैठक में कहा कि प्रदेश में रामलीला आयोजन की समृद्ध परंपरा रही है। नवरात्र, दशहरा व दीपावली का पर्व समीप है, ऐसे में रामलीला कमेटियों की तैयारियां प्रारंभ हो रही होंगी। लोगों की सांस्कृतिक-धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए। कमेटियों से संपर्क-संवाद स्थापित करते हुए उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए प्रेरित करें। रामलीला आयोजन खुले मैदान में हो। मैदान की क्षमता के अनुरूप दर्शकों को सहभाग करने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री टीम-9 के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 69 हजार 500 सैम्पल की टेस्टिंग में 71 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। मात्र 04 जनपदों में 07 नए संक्रमित मरीज पाए गए। इसी अवधि में 06 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 176 रह गई है। 16 लाख 86 हजार 712 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है। ऐसे में दूसरे प्रदेशों से उत्तर प्रदेश आ रहे लोगों की कोविड जांच सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

55 फीसदी से ज्यादा लोगों ने ली कोरोना के टीके की पहली डोज

कोविड से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। 55 फीसदी से अधिक लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। दूसरी डोज लगाने के लिए विशेष अभियान की जरूरत है। इस दिशा में नियोजित कार्रवाई की जाए।

लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। सोमवार को प्रदेश के 31 जनपदों (अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर और सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।

यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। अब तक 07 करोड़ 79 लाख 68 हजार 360 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम और रिकवरी दर 98.8 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed