Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramleela in Canada on stage by Saumya Mishra from lucknow

Lucknow News: लखनऊ की सौम्या के निर्देशन में कनाडा में गूंज रही रामलीला

Sun, 05 Oct 2025 07:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
ramleela in Canada on stage by Saumya Mishra from lucknow
कनाडा के टोरंटो शहर में रामलीला का मंचन करते कलाकार और लखनऊ निवासी सौम्या मिश्रा। स्वयं
लखनऊ। भारत की सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को विदेश में रहने वाले भारतीयों ने बड़े सलीके से संवारने का काम किया है। इनमें से एक नाम है लखनऊ की रिवर बैंक कॉलोनी की निवासी सौम्या मिश्रा का। सौम्या कनाडा में रहकर प्रतिवर्ष वहां भव्य रामलीला के मंचन का निर्देशन करती हैं। 35 बच्चों और 60 वयस्कों की मंचन टीम में लखनऊ समेत प्रदेश के कई कलाकार अहम भूमिकाएं निभाते हैं।
विज्ञापन


कनाडा से सौम्या ने बताया कि रामलीला भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा रही है, जो प्रेम, साहस और भक्ति की शाश्वत गाथा है। सौम्या ने बताया कि आज से सात साल पहले उन्होंने इस महान संस्कृति को कनाडा की भूमि पर जीवंत करने का निर्णय लिया था। तब से वह निरंतर प्रयास कर रही हैं कि युवा वर्ग प्रभु राम के चरित्र को अपने रोजमर्रा के जीवन में आत्मसात करे। उन्होंने बताया कि कनाडा के टोरंटो शहर के शृंगेरी मंदिर व ऑटोवा के वाल्टर बेकर पार्क में रामलीला का मंचन किया जाता है। सौम्या ने भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर माता सीता के धरती में समा जाने तक के सभी प्रसंगों को मंचन में शामिल किया है। वे कहती हैं कि मैं पूरी दुनिया को बताना चाहती हूं कि प्रभु राम जन जन के राम हैं। किसी एक देश की सीमा में उन्हें बांधा नहीं जा सकता।
विज्ञापन



प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश की पुत्री हैं सौम्या

सौम्या मिश्रा विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश की बेटी हैं। उन्होंने बताया कि इस अलौकिक कथा को पारंपरिक और नई नाट्य शैली के मिश्रण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। रामलीला का हर दृश्य ऐसा प्रतीत होता है, जैसे प्रवासी भारतीय और विदेशी नागरिक दर्शक किसी महाकाव्य फिल्म का आनंद ले रहे हों। इस रामलीला को आकर्षक बनाने के लिए भव्य सेट, आकर्षक लाइट, साउंड और बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स का उपयोग किया गया है, जिसने इसे एक सिनेमाई अनुभव में बदल दिया है। मलीला में आधुनिक तकनीक और विशेष प्रभावों का व्यापक उपयोग किया गया जिसने राम-रावण युद्ध, मेघनाथ का मायाजाल और हनुमान की लंका यात्रा जैसे दृश्यों को जीवंत बना दिया। राम वनवास प्रस्थान, भरत मिलाप, सीता हरण और लक्ष्मण मूर्छा के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के विक्रम सिंह ने निभाई राम की भूमिका

सौम्या ने बताया कि टोरंटो में इस वर्ष आयोजित रामलीला में भगवान राम की भूमिका लखनऊ के विक्रम सिंह ने निभाई। इसके अलावा बाल हनुमान का किरदार वीर आर्यन सिंह और बाल सीता के रूप में वल्लरी मिश्रा ने निभाया जो कि लखनऊ के ही रहने वाले हैं। पार्वती की भूमिका खुद सौम्या ने निभाई। इसके अलावा लक्ष्मण की भूमिका इवान, हनुमान की यश पटेल, रावण की शिवा, कुंभकर्ण की सचिन रामपाल, रानी सुनयना की भूमिका अलीगढ़ की पूनम कासलीवाल ने निभाई।

दूरदर्शन के आत्म प्रकाश मिश्र ने दी है आवाज

लखनऊ दूरदर्शन के उप निदेशक आत्म प्रकाश मिश्र ने सौम्या द्वारा निर्देशित रामलीला में अपनी आवाज दी है। उन्होंने भगवान शिव और समुद्र देव समेत अन्य पात्रों के संवादों को अपनी आवाज में डब किया है। सौम्या, आत्म प्रकाश मिश्र की सगी भतीजी हैं।


अब अंग्रेजी भाषा में भी मंचन की तैयारी

15 वर्ष से कनाडा में एचआर कंसल्टेंट के रूप में काम कर रहीं सौम्या ने बताया कि उनकी रामलीला का शो करीब सवा दो घंटे का होता है जिसका मंचन नवरात्र से शुरू होता है। इसके बाद दीपावली तक अलग-अलग जगहों पर इस शो का मंचन किया जाता है। उन्होंने बताया कि हम लोग रामलीला के मंचन को अंग्रेजी भाषा में भी करने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि बहुत से लोगों को यहां हिंदी समझ में नहीं आती। कई पीढ़ी पूर्व भारत से आकर यहां बसे लोगों की बाद की पीढि़यां प्रभु राम व रामायण में बहुत विश्वास करती हैं लेकिन उन्हें हिंदी में समझने में दिक्कत होती है।

कनाडा के टोरंटो शहर में रामलीला का मंचन करते कलाकार और लखनऊ निवासी सौम्या मिश्रा। स्वयं

कनाडा के टोरंटो शहर में रामलीला का मंचन करते कलाकार और लखनऊ निवासी सौम्या मिश्रा। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed