फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramlala will be shifted in a new temple in Ayodhya.

आज अस्थायी मंदिर में विराजेंगे रामलला, मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद, लाइव दर्शन होंगे

Wed, 25 Mar 2020 12:33 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ramlala will be shifted in a new temple in Ayodhya.
अयोध्याः रामलला की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के प्रथम चरण का अनुष्ठान आज सुबह सात बजे से पहले पूरा हो जाएगा। रामलला तीनों भाइयों भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी के साथ अस्थायी मंदिर में विराजमान होंगे। कोरोना से बचाव के चलते रामनगरी आने पर लगी रोक से प्रशासन ने भक्तों को घर पर ही लाइव दर्शन कराने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में शंखनाद व घंटे-घड़ियाल के बीच भोर में तीन बजे चार पात्रों में फूल व अक्षत के बीच रामलला समेत चारों भाइयों की पालकी नए मंदिर के लिए हनुमानलला के साथ प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


श्रीरामजन्मभूमि परिसर के गर्भगृह में उदक शांति पूजा के बाद मंगलवार को सुबह से पूरे दिन विराजमान रामलला को नए गर्भगृह में विराजमान करने के लिए विशेष अनुष्ठान हुआ। उधर, अस्थाई मंदिर परिसर को जागृत करने के साथ ही रामलला के आने के लिए तय मार्ग के परिक्रमा पथ का शुद्धिकरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आचार्य डॉ. कीर्तिकांत शर्मा के नेतृत्व में वैदिक आचार्यों की टीम ने भगवान से कोरोना संकट से संपूर्ण विश्व को मुक्ति दिलाने के लिए भी प्रार्थना की। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि मंगलवार को 10 बजे रात में शयन आरती के बाद रामलला विश्राम करेंगे, फिर उनसे शुभ मुहूर्त में रात दो बजे जागरण के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद आरती होगी और चालन विधि से अनुष्ठान के बीच जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनने तक नए गर्भगृह में विराजमान होने के लिए प्रार्थना की जाएगी।

मंत्रोच्चार के बीच फूल से थाल की चार अलग-अलग पालकी सजाकर रखा जाएगा

Ramlala will be shifted in a new temple in Ayodhya.
रामलला के लिए चांदी का बना हुआ मंदिर। - फोटो : amar ujala

मंत्रोच्चार के बीच फूल से थाल की चार अलग-अलग पालकी सजाकर फूल व अक्षत के बीच रामलला अपने भाइयों भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न के विग्रह को रखा जाएगा। जबकि हनुमान जी का विग्रह एक भक्त के कंधे पर विराजमान होगा। यहां से भक्तिभाव के बीच घंटे-घड़ियाल व शंखध्वनि के बीच यात्रा निकलेगी।

भोर में तीन बजे रामलला को नए मंदिर में राजा अयोध्या बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र की ओर से भेंट किए गये चांदी के सिंहासन पर विराजमान करने के बाद साढ़े तीन घंटे तक पूजन होगा।

साढ़े छह बजे भोर की आरती के बाद सात बजे भक्तों के दर्शन के लिए रामलला का नया दरबार व दर्शन मार्ग खोल दिया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सीएमओ को एक गोपनीय पत्र जारी कर एसपी सिटी ने मंगलवार शाम को एबुलेंस व आपात चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

शीर्ष संत, ट्रस्टी व कुछ खास भक्त होंगे शामिल

Ramlala will be shifted in a new temple in Ayodhya.
अनुष्ठान का एक दृश्य (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

रामलला को अस्थायी गर्भगृह में विराजमान करने के लिए पालकी यात्रा में अयोध्या के शीर्ष संत, ट्रस्टी समेत कुछ भक्त भी शामिल होंगे। इसकी सूची बन गई है। कुल संख्या करीब 50 बताई जा रही है।

ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास, मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, महंत कमलनयन दास, निर्मोही अखाड़ा के महंत व ट्रस्टी दिनेंद्र दास समेत स्थानीय ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, डीएम अनुज कुमार झा भी इसमें शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से भी कुछ ट्रस्टी खास विमान से अयोध्या आ रहे हैं, कमिश्नर, आईजी समेत विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय आदि चुनिंदा जनप्रतिनिधि व खास भक्त भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed