{"_id":"65c8eb7376b5779b1e0b4691","slug":"ramlala-darshan-arvind-kejriwal-and-bhagwant-mann-will-go-to-ayodhya-tomorrow-sp-keeps-distance-from-the-tem-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir : अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज सपरिवार करेंगे रामलला के दर्शन, सपा ने बनाई मंदिर से दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir : अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज सपरिवार करेंगे रामलला के दर्शन, सपा ने बनाई मंदिर से दूरी
Mon, 12 Feb 2024 12:09 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:09 AM IST
सार
दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री सोमवार को रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। इसके पहले रविवार को सीएम योगी सहित पूरी कैबिनेट अयोध्या पहुंची।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अयोध्या आएंगे। दोनों मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेंगे। इनके साथ परिवार के सदस्य भी रहेंगे। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि दोनों सीएम रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी सरकार पहुंची राम के द्वार
लखनऊ से 10 बसों से आए यूपी सरकार के मंत्रियों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ रालोद के पांच, कांग्रेस व बसपा के एक-एक विधायक दोपहर 12:30 बजे राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश किया। ठीक 20 मिनट बाद 12:50 बजे सीएम का काफिला भी पहुंच गया। इसके बाद सीएम की अगुवाई में सभी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। एक-एककर सभी ने रामलला के समक्ष अपनी श्रद्धा अर्पित की। मुख्यमंत्री गर्भगृह के समक्ष करीब 15 मिनट तक मंत्रियों के साथ बैठे रहे। रह-रहकर रामलला को प्रणाम करते हुए मंत्र पढ़ते रहे। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की और राममंदिर परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। अपराह्न तीन बजे सभी लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन
सिर्फ सपा ने बनाई दूरी
राममंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांग्रेस, बसपा और रालोद का साथ मिला। इन दलों के विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और एनडीए के विधायकों व एमएलसी के साथ कुल 330 सदस्य अयोध्या पहुंचे। सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ही श्रीराम दर्शन यात्रा से दूरी बनाए रखी। इसका संकेत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही दे दिया था।
विज्ञापन