{"_id":"5c2a42b9bdec2256ce081aa2","slug":"ramgopal-yadav-said-big-alliance-will-happen-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में होगा महागठबंधन, अखिलेश व मायावती लेंगे दलों के चुनाव का फैसला : रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में होगा महागठबंधन, अखिलेश व मायावती लेंगे दलों के चुनाव का फैसला : रामगोपाल
Mon, 31 Dec 2018 09:54 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Mon, 31 Dec 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
महासचिव रामगोपाल यादव
- फोटो : amar ujala
सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन बनेगा। किन दलों से गठबंधन किया जाएगा, इसका फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती करेंगी।
विज्ञापन
रामगोपाल ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में महागठबंधन के सवाल पर कहा कि सभी जानते हैं कि यूपी में महागठबंधन बनने जा रहा रहा है। प्रदेश में सपा और बसपा, दोनों ही राजनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये दोनों गठबंधन की धुरी होंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव व मायावती गठबंधन के बारे में अंतिम फैसला करेंगे। वे तय करेंगे कि किनसे गठबंधन किया जाएगा। आने वाले दिनों में गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी। अखिलेश यादव ने भी रविवार को कहा था कि प्रदेश में बनने वाला महागठबंधन विचारों का संगम होगा। यह गठबंधन जल्द दिखाई पड़ेगा।
विज्ञापन