फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramgopal yadav_akhilesh yadav_state employee strike

रामगोपाल बोले, अगर मैं सीएम होता तो...

Sat, 23 Nov 2013 08:20 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 23 Nov 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
ramgopal yadav_akhilesh yadav_state employee strike

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के सीएम अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने उनकी सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे रामगोपाल ने बीते दस दिनों तक चली राज्य कर्मचारियों की हड़ताल पर अपने तेवर दिखा दिए।

काफी दिनों से हड़ताल पर चुप्पी साधे रहने वाले रामगोपाल ने धमकी भरे अंदाज में कहा, 'अगर मैं मुख्यमंत्री होता तो कर्मचारियों से निपट कर दिखाता।'

पढ़िए: हाईकोर्ट के दखल के बाद भी नहीं बनी बात


उन्होंने यह भी कहा कि राज्य कर्मचारियों को जरूरत के हिसाब से ही सही वेतन दिया जा रहा है। वह यहीं नहीं रुके। रामगोपाल बोले, 'इन कर्मचारियों को जितना वेतन दिया जाता है, ये उतना काम भी नहीं करते हैं।'

दिलचस्प बात यह भी है कि सपा के किसी भी नेता ने बीते दस दिनों तक इस मामले पर चुप्पी साधे रही। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जब हड़ताल शनिवार से खत्म हो गई, तो रामगोपाल यादव ने ये तेवर दिखाते हुए अखिलेश की कुर्सी को ही चुनौती दे डाली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट का हुक्म, कल से हड़ताल खत्म


गौरतलब है कि अपनी कई मांगों को लेकर पिछले करीब 10 दिनों से यूपी के करीब 12 लाख कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चल रहे थे।

इस दौरान, सरकार से हुई उनकी वार्ता भी विफल रही थी। शुक्रवार को हाई कोर्ट के अल्टीमेटम के बाद सरकार के अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों की दोबारा बात हुई और हड़ताल कोर्ट के भरोसे पर खत्म कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed