{"_id":"8c4a2db6fbad43219206bb88b109823b","slug":"ramdev-slams-congress-supports-modi-for-pm-candidature","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव भी मोदी और मुजफ्फरनगर के फेर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव भी मोदी और मुजफ्फरनगर के फेर में
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी की ताजपोशी और मुजफ्फरनगर दंगे के दंश से बाबा रामदेव भी अछूते नहीं रह सके। राजधानी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए बाबा ने दोनों ही मुद्दों पर जमकर बात की।
विज्ञापन
रामदेव ने शुरुआत की कांग्रेस पर हमला बोलते हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दंगाइयों की पार्टी है और लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं होगा। जनता यूपीए सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन
रामदेव ने अखिलेश यादव को नसीहत दी कि वे राजधर्म निभाएं और दंगे पर उचित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने भाजपा के दो विधायकों पर कोई टिप्पणी नहीं की, जिनके नाम दंगे के आरोपियों में आए हैं।
विज्ञापन
रामदेव ने मोदी के साथ खड़े होने का एलान भी कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी देश में प्रधानमंत्री पद के सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं। रामदेव ने यह भी कहा कि काले धन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वह मोदी के साथ हैं। हालांकि, उन्होंने आडवाणी पर किसी तरह की टिप्पणी करने से किनारा कर लिया।
वह यहां पतंजलि योगपीठ के नए पानी को लॉन्च करने के लिए राजधानी आए हुए थे।
अखिलेश भी पहुंचे कांग्रेस के द्वार
अखिलेश यादव भी गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे के बाद पहली बार राज्यपाल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात दंगों पर चल रही सियासत को लेकर ही हुई।