{"_id":"58e91f914f1c1b41485b80e7","slug":"ramdas-athawale-says-rpi-to-become-bsp-s-option-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बसपा का विकल्प बनेगी आरपीआई: रामदास अठावले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बसपा का विकल्प बनेगी आरपीआई: रामदास अठावले
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
रामदास अठावले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले का कहना है कि जनता अब बसपा सुप्रीमो के दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक समाज की भलाई के झूठे नाटक को समझ चुकी है। इसका उदाहरण विधानसभा चुनाव में बसपा को मिली भारी विफलता है।
विज्ञापन
रामदास ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया यूपी में बसपा का विकल्प बनेगी।
उन्होंने कहा कि अभी तक बसपा ही प्रदेश में आरपीआई का विकल्प थी लेकिन अब फिर आरपीआई सूबे में मजबूती के साथ खड़ी होगी।
अठावले ने कहा कि प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर 25 लाख नए सदस्य जोड़े जाएंगे। बूथ, तहसील, जिला, मंडल व प्रदेश स्तर पर नई समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों से भटक गई है। यही कारण है कि सूबे के दलितों व अल्पसंख्यकों ने अब बसपा का साथ छोड़ दिया है।
विज्ञापन