फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramayana Conclave today, Ashutosh Rana will be seen in 'Hamara Ram'

Lucknow News: रामायण कॉन्क्लेव आज, ‘हमारे राम’ में दिखेंगे आशुतोष राणा

Mon, 10 Feb 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ramayana Conclave today, Ashutosh Rana will be seen in 'Hamara Ram'
आशुतोष राणा करेंगे अ​भिनय।
लखनऊ। पर्यटन विभाग और अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, संस्कृति विभाग की ओर से सोमवार को गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इसमें फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा अभिनीत नाटक ‘हमारे राम’ मुख्य आकर्षण होगा। कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे।
विज्ञापन


कॉन्क्लेव का उद्देश्य न केवल श्रीराम के जीवन से जुड़ी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखना है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक धरोहर को बढ़ावा देना भी है। कार्यक्रम में विश्व में रामलीला एवं राम वनगमन पथ प्रदर्शनी, शबरी कथा, रामायण एवं वेद विज्ञान क्विज प्रतियोगिता, राम से राष्ट्र मैजिक शो, विश्वव्यापी श्रीराम संवाद और महानाट्य ‘हमारे राम’ का मंचन होगा।
विज्ञापन

विश्व को देश की सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक धरोहर के प्रति आकर्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, पर्यटन विभाग के सहयोग से पहली बार नेपाल और श्रीलंका समेत 11 स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ में 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से देर शाम तक आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों में शबरी की कथा पूर्वाह्न 11:30 से स्टोरीमैन जितेश श्रीवास्तव सुनाएंगे। रामायण एवं वेद विज्ञान क्विज प्रतियोगिता पूर्वाह्न 11:45 से 12:30 बजे तक होगी। राम से राष्ट्र मैजिक शो अपराह्न 12:30 से जादूगर राकेश श्रीवास्तव दिखाएंगे। अपराह्न 3:30 बजे से आशुतोष राणा के साथ विश्वव्यापी श्री राम पर संवाद होगा। विश्व स्तर पर रामलीला और राम वन गमन पथ प्रदर्शनी पूर्वाह्न 10 से 9 बजे रात तक होगी। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण अभिनेता आशुतोष राणा अभिनीत ‘हमारे राम’ महानाट्य का आयोजन होगा, जो शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed