{"_id":"5d9cc66d8ebc3e93b85d27ea","slug":"ramayan-circuit-work-is-finishing-up-quick-new-look-of-ramayan-will-be-soon-appeared","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेजी से पूरा किया जा रहा रामायण सर्किट का काम, जल्द दिखेगा चित्रकूट का नया स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से पूरा किया जा रहा रामायण सर्किट का काम, जल्द दिखेगा चित्रकूट का नया स्वरूप
Wed, 09 Oct 2019 12:02 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
रामायण सर्किट
चित्रकूट के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर यात्रियों को शेड की छांव में परिक्रमा लगाने को मिलेगी और रामघाट पर स्वादिष्ट भोजन भी मिलेगा। रामायण सर्किट की तहत चित्रकूट में कराए जा रहे पर्यटन विकास के कार्य अब पूरे हो रहे हैं, जल्द ही श्रद्धालुओं को चित्रकूट का नया स्वरूप देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
केन्द्र सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत चित्रकूट के लिए 45.28 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मंजूर किए थे। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार ने अब तक कुल 29 करोड़ 88 लाख 72 हजार रुपये जारी किए हैं। चित्रकूट में कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर शेड लगाने का काम 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है, रामघाट पर फूड प्लाजा और परिक्रमा मार्ग पर शौचालय बनाने का काम भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन
रामघाट पर यात्रियों के वाहनों के लिए अलग से पार्किंग बनाई जा रही है। यात्री सुविधा केन्द्र, डिजिटल रामायण गैलरी का पचास प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वहीं लेजर शो और रामघाट पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण 55 प्रतिशत पूरा हो गया है। मंदिर तक संपर्क मार्ग और माडर्न टायलेट बनाने का काम भी तेजी के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
वर्षों से अनदेखी का शिकार था चित्रकूट
प्रदेश में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र होने के बावजूद बुंदेलखंड का चित्रकूट वर्षों से अनदेखी का शिकार था। मोदी सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना में चित्रकूट को शामिल करते हुए पहली बार इतनी बड़ी राशि मंजूर की जिसके बाद वहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद बढ़ी है।