{"_id":"5ed0c1e96cc7791d50269212","slug":"ram-vilas-vedanti-says-present-model-of-ram-temple-is-not-enough","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर की भव्यता को लेकर बहस छिड़ी, वेदांती ने राष्ट्रपति-पीएम व सीएम को लिखा पत्र, दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर की भव्यता को लेकर बहस छिड़ी, वेदांती ने राष्ट्रपति-पीएम व सीएम को लिखा पत्र, दी सलाह
Fri, 29 May 2020 01:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 29 May 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
डॉ. राम विलास वेदांती
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारी के साथ ही दिव्यता व भव्यता को लेकर फिर नई बहस छिड़ गई है। राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने वर्तमान मंदिर मॉडल को अपर्याप्त बताते हुए परिवर्तन करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित ट्रस्ट को पत्र लिखकर राममंदिर की उंचाई 1111 फीट करने की मांग की है। हालांकि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पहले ही संकल्प जता चुके हैं कि विहिप के प्रस्तावित मंदिर मॉडल में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी ट्रस्ट की है। ऐसे में 1989 में प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि की ऊंचाई को परिवर्तित कर इसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ दिव्य और भव्य मंदिर बनाना ट्रस्ट का उत्तरदायित्व बन जाता है।
विज्ञापन
इस मंदिर का शिखर लगभग 1111 फीट ऊंचा होना चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट के सचिव को देश-विदेश के अनेक हिंदू मठ मंदिरों की भव्यता और ऊंचाई का भी उदाहरण दिया है।
Trending Videos
मंदिर निर्माण के लिए जन्मभूमि परिसर में बनेगी कार्यशाला
राममंदिर निर्माण की तैयारी तेज होने लगी है। शेषावतार मंदिर तक समतलीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब राममंदिर निर्माण के लिए रामजन्मभूमि परिसर स्थित दो एकड़ भूमि के कार्यशाला खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां पत्थरों की तराशी का काम होगा।