फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Vilas Paswan says Janta Pariwar to be separate soon.

पासवान बोले, 'कुछ ही दिनों बिखर जाएगा जनता परिवार'

Fri, 17 Apr 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Apr 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan says Janta Pariwar to be separate soon.

जनता परिवार के एक होने पर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि जब दिल ही नहीं मिल रहे तो यह दल कैसा? दलों के विलय में दिलों का मिलना भी जरूरी है।

विज्ञापन


यही वजह है कि अभी तक न तो दल का नाम तय हो पाया है और न झंडा। केवल मुलायम सिंह यादव को मुखिया बना दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों जनता परिवार बिखर जाएगी।
विज्ञापन


पासवान ने कहा, ये लोग भाजपा को हराने के लिए एक हो रहे हैं लेकिन इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। यह दल दलितों को अलग करके बनाया गया है।

मुलायम ने यूपीए सरकार के समय पूरे पांच साल दलितों की खिलाफत की और प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया। नीतीश कुमार, लालू यादव व एचडी देवगौड़ा इनमें एक भी नेता ऐसा नहीं है जो दलितों की बात करता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर सामने आएगी फूट

Ram Vilas Paswan says Janta Pariwar to be separate soon.

उन्होंने कहा कि जनता परिवार के मुखिया वीपी सिंह थे। उनके सबसे ज्यादा करीबी वे खुद रहे हैं। ऐसे में यह नया जनता परिवार कुछ भी नहीं है।

पार्टी का नाम क्या होगा, चुनाव चिन्ह क्या होगा, झंडा कौन सा होगा यह सब अभी तय नहीं है। जिस दिन यह तय होगा उसी दिन से फूट सामने आ जाएगी।

बिहार के चुनाव में भी यह गठजोड़ कोई गुल नहीं खिला पाएगा। वहां जद यू, राजद व कांग्रेस ने बहुत सारी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। ऐसे में ये सब मिलकर कैसे चुनाव लड़ेंगे? कुछ ही दिनों में इनकी एकता तार-तार हो जाएगी।

केंद्र सरकार लाएगी प्रमोशन में आरक्षण बिल

Ram Vilas Paswan says Janta Pariwar to be separate soon.

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण के मसले पर शीघ्र ही केंद्र सरकार संविधान संशोधन बिल लेकर आएगी। अभी यह बिल स्टैंडिंग कमेटी के पास है। वहां से आने के बाद केंद्र इसे संसद में पास कराएगी। इससे पहले भी आरक्षण के मसले पर तीन बार संविधान संशोधन किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार प्रमोशन में आरक्षण के लिए संविधान संशोधन नहीं कर पाई थी। उस समय मुलायम सिंह यादव ने ही विरोध कर दिया था। लेकिन अब हम इसे पास कराएंगे। संविधान संशोधन के बाद प्रमोशन में भी एससी व एसटी के कर्मचारियों को आरक्षण का लाभ मिल जाएगा।

गौरतलब है कि यूपी में इस मसले पर सियासत गरमाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका से बचने के लिए प्रदेश सरकार सिंचाई विभाग में कई अभियंताओं को पदावनत करने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश में कर्मचारियों के भी दो खेमे हो गए हैं। इनमें एक आरक्षण समर्थक व दूसरा आरक्षण विरोधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed