फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir Completion Date : Ram Temple Will Be Open By December 2023 For Devotees

खुशखबरी: खत्म होगा इंतजार, दिसंबर 2023 से राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे आम लोग

Wed, 04 Aug 2021 06:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Aug 2021 06:05 PM IST
सार

रामलला के दर्शन करने का इंतजार कर रहे राम भक्तों का सपना जल्द ही साकार हो जाएगा। राम भक्त दिसंबर 2023 से रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Completion Date : Ram Temple Will Be Open By December 2023 For Devotees
- फोटो : social media

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद रामलला के दर्शन करने का इंतजार कर रहे राम भक्तों का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। दिसंबर 2023 से राम भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के लिए शिलान्यास किया था तब से मंदिर को मूर्तरूप देना शुरू कर दिया गया था।

विज्ञापन


मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से चंदा इकट्ठा किया जा रहा था।  वहीं, राम मंदिर निर्माण समिति निर्माण के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


जुलाई के मध्य में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई थी। कहा गया था कि तय समय से एक साल पहले वर्ष 2023 में ही भव्य राममंदिर में रामलला के दर्शन सुलभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ था कि राममंदिर का परिसर इको फ्रेंडली होगा। यहां त्रेतायुग के मनमोहक दृश्यों के साथ भक्तों के लिए आधुनिक सुख-सुविधाओं पर पूरा फोकस रहेगा। संपूर्ण परिसर 2025 खत्म होने से पहले विकसित हो जाएगा।


दो दिनी बैठक में संपूर्ण श्रीराम जन्मभूमि परिसर का मास्टर प्लान तैयार करने के साथ-साथ मंदिर की भव्यता व सुरक्षा पर गहन मंथन किया गया था। पहले राममंदिर 2024 तक बनाने का लक्ष्य था लेकिन इसे घटाकर 2023 कर दिया गया था। 2023 के बाद भक्त मंदिर के गर्भगृह में दर्शन-पूजन कर सकेंगे। 2025 तक संपूर्ण परिसर सभी सुविधाओं से लैस हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed