फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram temple: soil sample again taken for seismic check

राममंदिर : भूकंपरोधी जांच के लिए फिर लिया मिट्टी का सैंपल

Mon, 21 Sep 2020 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Sep 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ram temple: soil sample again taken for seismic check
ram mandir - फोटो : अमर उजाला
 आईआईटी चेन्नई के इंजीनियरों की एक छोटी टीम ने रामजन्मभूमि परिसर पहुंचकर एक बार फिर से नींव की भार व भूकंप रोधी जांच के लिए कई जगह गड्ढे खोदकर सैंपल लिया है। टीम इससे पहले भी मिट्टी का सैंपल जांच के लिए ले जा चुकी है। बताया जा रहा है कि भूकंप रोधी रिपोर्ट सहित अन्य तकनीकी रिपोर्ट फाइनल होने के बाद ही राममंदिर के नींव के लिए 1200 स्तंभों का निर्माण शुरू किया जाएगा। अभी राममंदिर की नींव कितना भार सह सकेगी, पाइलिंग टेस्टिंग के जरिये इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

राममंदिर की नींव खोदाई से पूर्व रामजन्मभूमि परिसर में पाइलिंग टेस्टिंग का काम विगत 11 सितंबर से ही चल रहा है। पाइलिंग टेस्टिंग के लिए चार पिलर तैयार किए जाने हैं। अब तक तीन पिलर तैयार हो चुके हैं, चौथे पिलर को तैयार करने के लिए खोदाई का काम चल रहा है। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि जब तक सभी प्रकार की तकनीकी रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक राममंदिर के नींव की खोदाई नहीं शुरू होगी। पिलर की क्षमता, पिलर की लाइफ, भूकंप रोधी सहित अन्य सभी तकनीकी रिपोर्ट जब विशेषज्ञों  द्वारा सौंप दी जाएगी तभी एलएंडटी राममंदिर के लिए नींव खोदाई का काम शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि अभी जो चार पिलर तैयार हो रहे हैं, वह केवल यह जानने के लिए हैं कि नींव की गहराई कितनी की जाए, वि कितनी क्षमता सहन कर सकती है। यह सब फाइनल होने के बाद ही राममंदिर के लिए 1200 स्तंभों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


राममंदिर निर्माण में काम करेगी एलएंडटी की कई यूनिट
राममंदिर निर्माण के लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एलएंडटी को जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि एलएंडटी की कई यूनिट यहां काम करेगी। ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग कामों के लिए एलएंडटी की अलग-अलग यूनिट को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि : पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। मोदी सरकार ने एक-एक करके देश की सभी बड़ी समस्याओं का समाधान किया है। अयोध्या विवाद की समाप्ति के बाद राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना एक बड़ी उपलब्धि है। वे रविवार को कोटसराय में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पखवारा कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

राम नगरी के विकास और भगवान राम के मंदिर निर्माण की शुरुआत का श्रेय पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने मोदी सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि देश में केंद्र सरकार जिस प्रकार कार्य कर रही है इसकी भविष्यवाणी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने पहले ही कर दी थी।

वेदांती ने कहा कि वह जब राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस की अंत्येष्टि पर अयोध्या आए थे तो, कहा था कि आज राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष का महाप्रयाण हुआ है, कल मैं भी नहीं रहूंगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी का एक ऐसा नेता रहेगा जो देश की सभी समस्याओं का समाधान करेगा। वही अयोध्या में राम मंदिर बनवाएगा। पूर्व सांसद ने कहा कि आज अखंड भारत बनाने के लिए जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई गई। 35-ए हटाया गया और तीन तलाक की व्यवस्था समाप्त की गई।

5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन संपन्न होने के बाद राम भगवान राम के जन्म स्थान पर मंदिर निर्माण शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पखवारा कार्यक्रम में भाजपा की ओर से केक काटा गया। बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को भोजन बांटा गया और मास्क, वृक्षारोपण कार्यक्रम व महिलाओं को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार क्षेत्रीय मंत्री नीलम, युवा भाजपा नेता विशाल, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष रमा श्रीवास्तव, जिला मंत्री लखनऊ विशाल कुमार, प्रचार प्रसार अभियान अध्यक्ष विधायक शैलेंद्र सिंह शामिल हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed