फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple: Rules tightened for priests, mobile phones completely banned, duty chart made in shifts

राम मंदिर: पुजारियों के लिए सख्त किए गए नियम, मोबाइल पूरी तरह से हुआ बैन, पालियों में बनाया गया ड्यूटी चार्ट

Mon, 16 Dec 2024 08:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Dec 2024 08:32 PM IST
सार

Ayodhya Ram temple: अयोध्या राम मंदिर में गर्भग्रह में रहने वाले पुजारियों के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। सोमवार से नए पुजारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। 

विज्ञापन
Ram Temple: Rules tightened for priests, mobile phones completely banned, duty chart made in shifts
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राम मंदिर में नये पुजारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पुजारियों के लिए कई सख्त नियम भी बनाए गए हैं। सात-सात के ग्रुप में पुजारियों को दो पाली में ड्यूटी के लिए लगाया गया है। जो पुजारी गर्भगृह में रहेगा वह बाहर नहीं जा सकेगा। जिस पुजारी की ड्यूटी बाहर होगी वह गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकेगा। बाहरी व्यक्तियों को स्पर्श करने पर बिना स्नान गर्भगृह में प्रवेश वर्जित होगा। गर्भगृह में पुजारी मोबाइल फोन का प्रयोग भी नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


ड्यूटियों में परिवर्तन हर माह के कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष से होगा। यह ड्यूटी कृष्ण पक्ष के प्रतिपदा से शुरू होकर अमावस्या और फिर शुक्ल पक्ष में प्रतिपदा से लेकर पूर्णिमा तक चलेंगी। रोजाना प्रथम पाली की ड्यूटी की शुरुआत सुबह चार बजे से भगवान के उत्थान के साथ होगी और मध्याह्न साढ़े 12 बजे तक भगवान के राजभोग आरती तक रहेगी। 
विज्ञापन


दूसरी पाली जो मध्याह्न साढ़े 12 बजे से शुरू होकर 4.30 बजे व 6.30 बजे से रात्रि 10.30 तक चलेगी। हनुमान मंदिर व कुबेर टीला पर स्थित कुबेरेश्वर महादेव के पूजन-अर्चन के लिए भी पुजारियों की ड्यूटी लगाई है। पुजारियों को राममंदिर में होने वाले अनुष्ठानों को भी करना होगा, अलग-अलग ड्यूटी इसके लिए भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाल में पालन करना होगा नियमों को

राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया नये पुजारियों की ड्यूटी सोमवार से लगा दी गई है। बड़े ही सख्त नियम बनाए गए हैं। खासकर गर्भगृह में रहने वाले पुजारियों को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। गर्भगृह में पुजारी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। मंदिर में प्रवेश करने के बाद पुजारियों के फोन रखने के लिए व्यवस्था की जा रही है। 

पुजारी किसी बाहरी व्यक्ति को स्पर्श करते हैं तो बिना स्नान के उनका प्रवेश मंदिर में वर्जित होगा। स्पर्श करने का मतलब है पुजारी किसी को चंदन-टीका नहीं लगा पाएंगे, माला भी नहीं पहना पाएंगे, क्योंकि इससे उन्हें बाहरी व्यक्ति को स्पर्श करना पड़ेगा। शौचादि जाने पर भी बिना स्नान प्रवेश वर्जित होगा। पहले दिन मोबाइल ले जाने पर रोक नहीं रही, लेकिन जल्द ही एंड्रायड फोन के इस्तेमाल पर रोक लग सकती है, ड्रेस कोड भी लागू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed