फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple: Priceless properties were purchased in Lucknow with stolen offerings; these eight accused are bein

राम मंदिर: चढ़ावा चोरी की रकम से लखनऊ में खरीदी गईं बेशकीमती संपत्तियां, इन आठ आरोपियों की हो रही जांच

Tue, 21 Jul 2026 06:19 AM IST
रोहित मिश्र ज्ञान बिहारी मिश्रा, अमर उजाला नेटवर्क लखनऊ
ज्ञान बिहारी मिश्रा, अमर उजाला नेटवर्क लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 21 Jul 2026 06:19 AM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से चुराए पैसों से लखनऊ में भी संपत्तियां खरीदी गईं हैं। अब इस मामले की जांच हो रही है। 

विज्ञापन
Ram Temple: Priceless properties were purchased in Lucknow with stolen offerings; these eight accused are bein
राम मंदिर के चढ़ावे की राशि में गबन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी से राजधानी में खरीदी गईं संपत्तियों की छानबीन की जा रही है। माना जा रहा है आरोपियों ने अपने और परिजनों के नाम शहर के कई इलाकों में संपत्तियां खरीदी थीं। एसएसपी अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने इस संबंध में डीएम लखनऊ विशाख जी को पत्र भेजा है। पत्र में नामजद आठों आरोपियों और उनके 46 परिजनों के नाम दर्ज कृषि, अकृषि, व्यावसायिक या आवासीय जमीनों का ब्योरा मांगा गया है।

विज्ञापन


डीएम लखनऊ ने नगर निगम, आवास विकास परिषद और राजस्व विभाग के लोगों को जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। चढ़ावा चोरी की विवेचना कर रहे सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बीते दो वर्षों में खरीदे गए आरोपियों के चल व अचल संपत्ति की जानकारी मांगी है। उन्होंने विवेचना में इसे अहम बताया है।
विज्ञापन


 राजधानी की पांचों तहसीलाें में राजस्व विभाग के कर्मचारी रजिस्ट्री खंगाल रहे हैं। नामजद आरोपियों में अविनाश शुक्ला के अलावा उसके पिता और चार भाईयों व भतीजा-भतीजी का नाम-पता भेजा गया है। वहीं, आरोपी अनुकल्प के अलावा उसके परिवार के पांच लोगों के नाम दिए गए हैं। ऐसे ही आरोपी करुणेश पांडेय और उसके आठ परिजनों, आरोपी लवकुश मिश्र और उसके पांच परिजनों, आोपी मनीष कुमार यादव और उसके दो परिजनों, आरोपी रमाशंकर मिश्र और उसके सात परिजनों, आरोपी रामशंकर यादव और उसके आठ परिजनों और आरोपी सुभाष श्रीवास्तव और उसके दो परिजनों के नाम दर्ज संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकम टैक्स को देंगे आय से अधिक संपत्ति की रिपोर्ट
सूत्रों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद अयोध्या पुलिस इसे इनकम टैक्स से साझा करेगी। इनकम टैक्स आरोपियों की चल अचल संपत्ति खंगालेगी। माना जा रहा है कि इसके बाद आरोपियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज होगा। अयोध्या पुलिस लखनऊ प्रशासन के विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उल्लेखनीय है कि आरोपियों के खिलाफ अयोध्या के रामजन्म भूमि थाने में एफआईआर दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed