{"_id":"635021ee5dc369d4677b394b64360dfa","slug":"ram-naik-said-goverment-is-fail-to-stop-crime-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही सरकार- नाईक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही सरकार- नाईक
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्ती
Updated Mon, 24 Nov 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री बाबू में आयोजित रामकथा में पहुंचे राज्यपाल रामनाइक ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि सरकार अपराध पर अकुंश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आगजनी और हिंसा की घटनाओं को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वह पूरे मामले की रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेज रहे हैं। बीएचयू राष्ट्रपति के अधीन है। जो भी निर्णय लेना होगा वे ही लेंगे।
विज्ञापन
रविवार को परशुरामपुर क्षेत्र के पड़री बाबू में जय रामराज उपाध्याय बालिका महाविद्यालय में आयोजित रामकथा में हिस्सा लेने आए राज्यपाल ने संवाददाताओं से बातचीत में सूबे की सड़कों की हालत पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरैया क्षेत्र की सड़कों से लेकर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक की सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। एक सवाल के जवाब में राज्यपाल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना है।
यह कब बनेगा और इसका स्वरूप क्या होगा यह केंद्र और राज्य की सरकारों को समझना होगा। वैसे यह विषय प्रधानमंत्री के अधिकार क्षेत्र में है।
राज्यपाल ने साफ किया कि उनका काम प्रदेश सरकार के काम-काज पर निगरानी रखना है। राज्यपाल ने कहा कि कुल मिलाकर प्रदेश में अच्छा नहीं चल रहा है।