फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Naik returned two bills.

राज्यपाल ने लौटाए दो विधेयक, कहा- फिर से विचार करें

Thu, 05 May 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 May 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
 Ram Naik returned two bills.
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

राज्यपाल राम नाईक ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान विधेयक-2015’ और ‘आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ, उत्तर प्रदेश विधेयक-2016’ को बिना मंजूरी विधानपरिषद और विधानसभा को वापस कर दिए हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने विधान परिषद सभापति व विधानसभा अध्यक्ष को लिखा है कि विधेयकों के कुछ प्रावधान विधि एवं नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के विरुद्ध है।

इनके विधायी औचित्य पर विचार कर प्रावधानों में संशोधन के लिए विधानमंडल दल के दोनों सदनों के सामने फिर से पेश किया जाए। राज्यपाल ने इस सिलसिले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी पत्र भेजा है।

विज्ञापन

राज्यपाल ने ये दिया जवाब

 Ram Naik returned two bills.

‘डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान विधेयक-2015’ पर राज्यपाल ने कहा है कि विश्वविद्यालय स्वायत्तशासी अकादमिक संस्थान माने जाते हैं। पर संबंधित विधेयक में संस्थान की ज्यादातर प्रशासनिक और निदेशक एवं अध्यापकों जैसे अकादमिक पदों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियों संबंधी शक्तियां अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव) में निहित कर दी गई हैं। जो कि स्वायत्तशासी बनाने के पीछे मंशा के विपरीत है।

वहीं आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ उत्तर प्रदेश विधेयक, 2016’ विधेयक में प्रावधान है कि विश्वविद्यालय अगर तीन बार अधिनियम का उल्लंघन करता है तो राज्य सरकार इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अनुमोदन से समाप्त कर सकती है।

राज्यपाल के मुताबिक, संवैधानिक संस्थानों अथवा राज्य विधान मंडल द्वारा लिए गए किसी निर्णय पर अनुमति या अनुमोदन प्रदान करने की शक्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को नहीं है।

विधेयक की धारा 53 की उपधारा (3) एक तरह से सभी श्रेणी के न्यायालयों, जिनमें उच्च और उच्चतम न्यायालय भी शामिल हैं, की शक्तियां भी छीन रही है। यह भी ध्यान नहीं रखा गया कि न्यायालयों को ‘न्यायिक समीक्षा का अधिकार‘ भारत की संविधान की तमाम विशिष्टाओं में एक विशिष्टता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed