फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram murti verma not suspended says shivpal yadav

शिवपाल का ऐलान, राममूर्ति वर्मा को नहीं हटाएंगे

Mon, 15 Jun 2015 07:55 PM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
ram murti verma not suspended says shivpal yadav

शाहजहांपुर पत्रकार हत्याकांड के आरोपी मंत्री राममूर्ति वर्मा को सपा सरकार हटाने नहीं जा रही है। अखिलेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और नेता शिवपाल सिंह ने यह बात साफ कर दी। शिवपाल सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियों का काम ही आरोप लगाना होता है। इस आधार पर किसी मंत्री को हटाया नहीं जाएगा।

विज्ञापन


शिवपाल ने लखनऊ में बकायदा प्रेस वार्ता करके इस बात को साफ कर दिया कि वह राममूर्ति के खिलाफ कोई एक्शन लेने नहीं जा रही है। शिवपाल ने कहा कि पहले इस मसले की पार्टी जांच कराएगी। यदि यह मामला सही निकला तब जरूर राममूर्ति पर कार्रवाई होगी। सिर्फ आरोपों के आधार पर राजनीति में फैसले नहीं लिए जाते। उन्होंने राजा भईया के मामले का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन

बसपा में आतंक ही आतंक

ram murti verma not suspended says shivpal yadav

एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस करके सपा सरकार पर हमला बोलने वालीं मायावती को भी शिवपाल ने जवाब दिया। शिवपाल ने कहा कि लोगों के दिमाग में अभी भी बसपा की सरकार की यादें हैं। लोगों को याद है कि इस सरकार की इमेज सिर्फ और सिर्फ लूट खसोट वाली थी। हर स्तर पर जमकर भष्ट्राचार हो रहा था। अब वही मायावती हमको नसीहत दे रही हैं।

शिवपाल सिंह ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार को किसानों से किसी भी तरह का वास्ता नहीं है। हाल ही में किसानों की जब फसलें चौपट हुईं तब भाजपा की केंद्र सरकार ने बहुत ही खराब रवैया दिखाया। इसके अलावा केंद्र सरकार ने सिंचाई के लिए भी एक पैसा नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed