{"_id":"5e94da2b8ebc3e78ab70b4ff","slug":"ram-mandir-trust-will-launch-its-official-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर ट्रस्ट लॉन्च करेगा अपनी आधिकारिक वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर ट्रस्ट लॉन्च करेगा अपनी आधिकारिक वेबसाइट
Tue, 14 Apr 2020 03:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
रामलला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर अकाउंट लॉन्च करेगा। ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए लोगों को जागरूक कर सही जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ जालसाजी रोकने के लिए ट्रस्ट साइबर सिक्यॉरिटी एजेंसी से करार करेगा। यह जानकारी ट्रस्ट के सदस्य और बैंक अकाउंट के संचालन के लिए अधिकृत डॉ. अनिल मिश्र ने दी है।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का फर्जी ट्विटर अकाउंट और वेबसाइट बनाकर लोगों से चंदा मांगने का मामला सामने आया था। इस मामले में ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय की ओर से रामजन्म भूमि थाने में केस भी दर्ज कराया गया है। फर्जी वेबसाइट बनाकर धन उगाही करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. मिश्र ने बताया कि इसको लेकर साइबर सिक्यॉरिटी एजेंसी से भी संपर्क किया जा रहा है जो मंदिर के नाम पर साइबर अपराध करने वालों की निगरानी करेगी। जल्द ही ऐसी एजेंसी से ट्रस्ट कॉन्ट्रैक्ट करेगा। डॉ. मिश्र ने बताया, ट्रस्ट की वेबसाइट और ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा कि किसी अन्य फर्जी संस्था की धोखाधड़ी के शिकार न हों।
विज्ञापन
ऑनलाइन भूमि पूजन का कार्यक्रम नहीं
डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान राम मंदिर के ऑनलाइन भूमि पूजन का कोई कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा, शिलान्यास और उद्घाटन तो ऑनलाइन हो सकते हैं लेकिन भूमि पूजन का कार्यक्रम नहीं हो सकता। क्योंकि भूमि पूजन की पूजा भूमि स्थल पर आकर ही की जा सकती है। इसलिए ऑनलाइन पूजन का सवाल ही नही है। भूमि पूजन पीएम मोदी करेंगे। भूमि पूजन की तारीख कोरोना संकट की स्थिति पर निर्भर होगा।