{"_id":"65b49e0e71616c8c5a04632a","slug":"ram-mandir-smriti-irani-will-give-darshan-of-ramlala-to-two-lakh-people-of-amethi-lok-sabha-constituency-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर: अमेठी लोकसभा क्षेत्र के दो लाख लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगी स्मृति ईरानी, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर: अमेठी लोकसभा क्षेत्र के दो लाख लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगी स्मृति ईरानी, तैयारियां शुरू
Sat, 27 Jan 2024 11:40 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:40 AM IST
सार
अमेठी के लोगों को अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। अमेठी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम का दर्शन कराएंगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर उत्थान सेवा संस्थान द्वारा अमेठी संसदीय क्षेत्र के तीन लाख परिवारों तक प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।
फरवरी के प्रथम सप्ताह में संसदीय क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को श्री अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा पर बस से भेजा जाएगा और सभी को प्रभु श्रीराम का दर्शन करवाया जाएगा। पहले 40 हजार से अधिक लोगों को श्री अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा करवाने की योजना थी।अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है।श्रवण यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही है।