फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir offering theft: Police swing into action; all eight accused named in the FIR arrested.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस एक्शन में, एफआईआर में नामजद सभी आठ आरोपी हिरासत में; चल रही है पूछताछ

Fri, 26 Jun 2026 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir offering theft: Police swing into action; all eight accused named in the FIR arrested.
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी। - फोटो : अमर उजाला।

विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर के बाद पुलिस ने सभी नामजद आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार राम मंदिर दान गबन मामले में नामजद सभी आठ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार सभी को राम जन्मभूमि परिसर स्थित राम जन्मभूमि चौकी पर रखा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना राम जन्मभूमि प्रभारी सुमित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी तथा एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी स्वयं परिसर में मौजूद हैं और जांच की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


उधर, गबन मामले में एफआईआर की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ रामजन्मभूमि थाने के पास जुट गई। सभी यह देखने को उतावले थे कि भगवान के मंदिर में गबन करने वाले कौन लोग हैं। प्राथमिकी के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने वालों की लाइन लग गई। सभी अपने अपने तरीके से इस कार्रवाई की व्याख्या में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के घेरे में कई चेहरे

मंदिर के चढ़ावे की गणना में कथित अनियमितताओं और चोरी के मामले में कई लोगों की भूमिका जांच एजेंसियों के निशाने पर है। इस प्रकरण में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को अहम किरदार माना जा रहा है। बताया जाता है कि वह मंदिर की व्यवस्थाओं में सक्रिय दखल रखता था और गणना प्रक्रिया की निगरानी भी करता था। 


गणना कक्ष की चाबी उसके पास रहने की बात सामने आई है। अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा की ड्यूटी चढ़ावा गणना में लगती थी। दोनों रिश्तेदारी के जरिए मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों के करीबी बताए जाते हैं। जांच के दौरान उनके घरों से कथित रूप से चोरी की रकम बरामद होने की बात कही गई है। 


मनीष यादव, जो टिन्नू यादव का भतीजा बताया जाता है, भी गणना प्रक्रिया में शामिल था और उसके पास से भी रकम मिलने की चर्चा रही। अविनाश शुक्ला और गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव की भूमिकाओं की भी जांच हो रही है। वहीं, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र पर अनुकल्प व लवकुश के साथ कथित साजिश में शामिल रहने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed