फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram mandir construction in ayodhya to be start before 2019.

'2019 से पहले शुरू होगा अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण'

Wed, 18 Oct 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Oct 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
ram mandir construction in ayodhya to be start before 2019.
डॉ. रामविलास वेदांती - फोटो : amar ujala

रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने दावा किया है कि 2019 के चुनाव के पूर्व ही अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट हमारे पक्ष में फैसला सुनाएगा। यह भी कहा कि आपसी सहमति से मामला हल नहीं होता है तो भाजपा संसद में कानून बनाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे।

विज्ञापन


डॉ. वेदांती मंगलवार को हिन्दूधाम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड तो मंदिर के पक्ष में आ गया है, सुन्नी पक्ष के भी बड़ी संख्या में लोग अयोध्या में मंदिर निर्माण की वकालत करते हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकार इस मामले में समाधान आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण ढंग से चाहती है।
विज्ञापन


अगर पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र से बाहर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में मस्जिद बनती है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन बाबर के नाम पर मस्जिद स्वीकार नहीं होगी। डॉ. वेदांती ने कहा कि योगी सरकार सरयू तट पर 108 फीट की मूर्ति स्थापित करने जा रही है लेकिन अयोध्या का संत समाज चाहता है कि ऐसी मूर्ति स्थापित हो, जिसका पूरे संसार में कोई सानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महंत रामशरणदास, महंत बृजमोहन दास, महंत रामप्रकाश दास, महंत डॉ. राघवेशदास वेदांती, नारायण मिश्र, पवन दास शास्त्री, कृपाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed