{"_id":"65b7a4ad48dea6a611095274","slug":"ram-mandir-cm-yogi-reached-ayodhya-for-the-fifth-time-in-the-month-of-january-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर: जनवरी महीने में पांचवी बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर: जनवरी महीने में पांचवी बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Mon, 29 Jan 2024 06:44 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 29 Jan 2024 06:44 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ इस महीने में पांचवी बार सोमवार को अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर पहुंचकर उन्होंने भक्तों के आने और दर्शन करने की व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
मंदिर की व्यवस्था देखते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यहां पर श्रद्धालुओं के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम योगी गोरखपुर में अपने गुरुओं को शीश नवाकर दोपहर में अयोध्या पहुंचे।
विज्ञापन
सोमवार को रामनगरी पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। जनवरी माह में सीएम योगी का रामनगरी का यह छठवां दौरा है। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 जनवरी, 14 जनवरी, 19 जनवरी, 21-22 जनवरी और 23 जनवरी को अयोध्या पहुंचे थे। सोमवार को मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं के संदर्भ में ना केवल जानकारी ली, बल्कि खुद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। सीएम योगी ने इस दौरान दर्शनार्थियों से भी बातचीत करके फीडबैक लिया।
विज्ञापन
रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। वहीं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम योगी ने रामलला के मंदिर में भी प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन