फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram govind chaudhary on budget speech.

जब नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज, केंद्र सरकार से दोगुना मूर्ख बनाने के लिए धन्यवाद, तो ये मिला जवाब

Thu, 07 Feb 2019 09:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Feb 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
ram govind chaudhary on budget speech.
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी। - फोटो : amar ujala

यूपी विधानसभा में बजट भाषण के बाद सत्ता पक्ष व विपक्ष की हल्की फुल्की नोकझोंक भी देखी गई जिस पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की चुटकी से सदन में कई नेता अपनी हंसी नहीं रोक सके।

विज्ञापन


हुआ ये कि वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने शेर के साथ बजट भाषण खत्म करने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने चुटकी ली कि बजट में इसके लिए कोई प्रावधान नहीं किया?
विज्ञापन


इस पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी खड़े हो गए। वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री की तरफ मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा 'जो मूर्ख केंद्र के बजट में देश की जनता को बनाया गया है, प्रदेश के बजट में उससे दो गुना मूर्ख बनाने के लिए धन्यवाद। मैने टेबल थपथपाकर इसीलिए वित्त मंत्री के बजट का स्वागत किया है। आगे उन्होंने कहा, डॉक्टर ने मुझे धीमी आवास में बोलने के लिए कहा है। मैं धीमे बोलूंगा लेकिन हर बात का जवाब दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करने गए रामगोविंद चौधरी को दिल का दौरा पड़ गया था जिस पर लंबे इलाज के बाद उन्होंने वापसी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed