फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ram gopal yadav begs pardon.

'गद्दार' बयान पर पलटे रामगोपाल, मांगी माफी!

Mon, 03 Nov 2014 02:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Nov 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
ram gopal yadav begs pardon.
राज्यसभा नामांकन करने के बाद प्रो. राम गोपाल यादव ने पार्टी के कुछ लोगों के ‘गद्दार’ करार देने वाले बयान पर माफी मांगी। राम गोपाल ने कहा कि उनके मुंह से गलती से गद्दार शब्द निकल गया था।
विज्ञापन


वह पार्टी के लोगों को और नेताओं को गद्दार नहीं कहना चाहते थे। इस मामले को ज्यादा ही हाईलाइट कर दिया गया है। उम्मीदवारों की तारीफ करते हुए रामगोपाल ने कहा कि सभी उम्मीदवार अच्छे हैं। राज्यसभा में हम केंद्र सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे।
विज्ञापन


राज्यसभा में अब सपा तीसरे नंबर पर है और सदस्यों की संख्या 15 हो गई है। राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस और भाजपा दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा, पहले भी हमारी आवाज कोई दबा नहीं सकता था। हमारे सभी उम्मीदवार अच्छे हैं। अब सपा और मजबूत पार्टी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो ऐसे पलटे प्रोफेसर साहब

ram gopal yadav begs pardon.

रामगोपाल यादव ने कहा था कि कई गद्दार अब भी पार्टी विरोधी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नेताजी की दयालुता का फायदा उठाकर अनुशासन की सीमा से परे जाकर पार्टी के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं।

उनकी बातों से कई लोग उनसे नाराज हो सकते हैं। पर, उन्हें इसकी चिंता नहीं। एक न एक दिन गद्दारों को दंड जरूर दूंगा।

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन राष्ट्रीय अधिवेशन पर एजेंडा का हिस्सा न होने के बावजूद जब राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव रखने के बाद अचानक पार्टी के गद्दारों पर बोलने लगे तो लोग चौंक पड़े थे।

उन्होंने कहा, एक-एक गद्दार हमारी नजर में है। इन लोगों ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की पीठ में छुरा भोंका है। वह तो इन सबको निकाल बाहर करते।

लेकिन नेता जी (मुलायम सिंह) की दयालुता के कारण ऐसा नहीं हो पाया लेकिन ये बाज नहीं आ रहे हैं। इनको एक न एक दिन दंड जरूर दिया जाएगा।

कई बार फिसली जुबान

ram gopal yadav begs pardon.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का कहना है कि 85 गद्दारों ने लोकसभा चुनाव हरवाया। उन्होंने कहा, मैंने चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर पराजय के कारणों पर रिपोर्ट तैयार की थी।

इसमें 85 ऐसे गद्दार छांटे थे जिन्होंने भितरघात कियाइसकी रिपोर्ट भी नेताजी को दी थी। उन्होंने कहा कि जब तक एकजुट नहीं होंगे, प्रोपेगंडा खड़ा करने वालों से पार पाना मुश्किल है।

इन गद्दारों को एक न एक दिन सजा जरूर मिलेगी। भले ही वे चाहे जितने बड़े पद पर बैठे हों और कितने ही बड़े नेता हों। कहा-नेताजी तो भोले बाबा हैं।

वे तो भस्मासुरों को भी वरदान दे देते हैं। इसी कारण ये गद्दार व भस्मासुर पार्टी में आज भी मौजूद हैं। ये सब मेरी नजर में हैं। एक न एक दिन इन गद्दारों को गद्दारी का दंड जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed