फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram devotees will pass through bad roads

Lucknow News: खस्ताहाल मार्गों से होकर गुजरेंगे रामभक्त

Fri, 19 Jan 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Ram devotees will pass through bad roads
रायबरेली। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह है। सरकारी महकमा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए हर प्रयास कर रहा है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अभियंता इसको लेकर सजग नहीं है। इसकी वजह से रामभक्तों से खस्ताहाल मार्गों से होकर गुजरना पड़ेगा। अयोध्या के लिए जिन मार्गों से भक्त कूच करेंगे। उनकी दशा बेहद खराब है। इससे हादसा हो सकता है। यदि समय रहते इन सड़कों को ठीक न कराया गया तो रामभक्तों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

अयोध्या को जोड़ने वाले हाईवे का निर्माण अधूरा

रायबरेली। रामनगरी अयोध्या को जोड़ने वाले हाईवे का निर्माण अभी अधर में लटका है। भगवान की प्राण प्रतिष्ठा में सबसे ज्यादा लोग इसी हाईवे से होकर निकलेंगे। रतापुर से निकले इस हाईवे पर कहीं पुलिया का निर्माण तो कहीं चौड़ीकरण का काम बाकी है। देवानंदपुर के पास हाईवे बीच मिट्टी का ढेर लगा है। मिल एरिया थाने के निकट पुलिया निर्माण के लिए सरिया बाहर निकली है। इससे हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


पैदल निकलना भी मुश्किल

डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकले सूची-सुंदरगंज मार्ग से सलोन तहसील के अलावा ऊंचाहार जगतपुर, दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के रामभक्त इसी मार्ग से होकर अयोध्या पहुंचेंगे। यह लोग डीह होते हुए नसीराबाद, फुरसतगंज, जायस, गौरीगंज फिर अयोध्या हाईवे पर पहुंचेंगे। मार्ग इतना खराब है कि पैदल निकलना भी मुश्किल है। वैसे प्रतिदिन इस मार्ग से प्रतिदिन 10 हजार लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिया की रेलिंग ध्वस्त

बछरावां (रायबरेली)। बांदा-बहराइच राजमार्ग से फतेहपुर, बांदा, लालगंज, डलमऊ के लोग दर्शन करने जाएंगे। राजमार्ग पर कहीं पुलिया की रेलिंग टूटी है तो कहीं पर सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इससे भगवान की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचने वाले लोगों को पसीना बहाना पड़ेगा। राजमार्ग पर बछरावां कस्बे में बने ओवरब्रिज पर सरिया दिखने लगी है। कसरावां माइनर पर बनी पुलिया की रेलिंग टूटी है। इससे अयोध्या जाने वाले रामभक्त चोटिल हो सकते हैं।

डायवर्जन हुई सड़कों की बिगड़ने लगी हालत
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्त पहुंच रहे हैं। कोई पैदल जा रहा है, तो कोई साइकिल से पहुंच रहा है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए भारी वाहनों को डायवर्जन किया गया है। जिन सड़कों से वाहनों का डायवर्जन किया गया है, उनकी दशा ओवरलोड वाहनों के चलने से खराब हो रही है। उन्नाव जिले की ओर से सरेनी रायबरेली होकर लालगंज कस्बा होते हुए आने वाले समस्त भारी वाहन गुरुबख्शगंज से ढकिया चौराहा से हरचंदपुर कस्बे से महराजगंज होते हुए हलोर चौराहा से होकर हैदरगढ़ बाराबंकी की तरफ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजे जा रहे हैं।
हलोर से हैदरगढ़ मार्ग खस्ताहाल है। वाहनों के जाने से और टूटने लगा है। गुरुबख्शगंज से हरचंदपुर मार्ग भी टूटने लगा है। इससे इन मार्गों से आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है।


टूटी सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत : एक्सईएन
वैसे तो अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए सड़कें चकाचक हैं। जिन सड़कों में गड्ढे थे, उनको ठीक करा दिया गया है। किसी को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यदि लोक निर्माण विभाग की कहीं कोई सड़क खराब है, तो उसे ठीक कराया जाएगा।
-प्रमोद कुमार राणा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed