फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rally of sp in gorakhpur

नमो के 'मैदान' में मुलायम अखिलेश का शंखनाद

Sat, 15 Feb 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Feb 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
rally of sp in gorakhpur

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार

विज्ञापन
को गोरखपुर के मानबेला मैदान में देश बचाओ-देश बनाओ रैली को संबोधित करेंगे।

इसी मैदान में पिछले महीने नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली हुई थी। मुख्यमंत्री व सपा मुखिया शनिवार सुबह विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

वहां से हैलीकॉप्टर से मानबेला मैदान पहुंचेंगे। रैली से पहले मुख्यमंत्री के हाथों मंडल की 36 परियोजनाओं का शिलान्यास कराए जाने की भी तैयारी है।

रैली के लिए मुख्य मंच से डेढ़ फुट ऊंचा प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इस पर मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय, नगर विकास मंत्री आजम खां और सभा की अध्यक्षता करने वाले स्थानीय नेता बैठेंगे।

गुरुवार रात से रुक-रुक कर बारिश होने के कारण मानबेला मैदान को दुरुस्त करने का काम शुक्रवार देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed