फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rally for rivers programme addressed by cm yogi in lucknow

नदी अभियान के कार्यक्रम में सीएम योगी ने किया नदियों को बचाने का वादा

Tue, 26 Sep 2017 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Sep 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
rally for rivers programme addressed by cm yogi in lucknow
रैली फॉर रिवर्स में सीएम योगी - फोटो : amar ujala

नदी अभियान के लिए रैली निकाल रहे सद्गुरु जग्गी महाराज ने आज राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की।

विज्ञापन


इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा के साथ प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश की सभी नदियों की स्वच्छता और अविरलता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अब समय आ गया है कि हम सब नदियों को बचाने के लिए एक अभियान की तरह काम करें, ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रह सके।

इलाहाबाद में संगम में न दिखने वाली सरस्वती का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि वहां पहले तीन नदियां होती थीं, लेकिन आज दो ही रह गई। इसी तरह दक्षिण भारत की नदी कावेरी भी विलुप्त होने की कगार पर है।
विज्ञापन


'रैली फॉर रिवर्स' के नाम से चलाए जा रहे इस अभियान की शुरुआत 3 सितंबर को कोयम्बटूर से हुई थी। 

यह रैली 16 राज्यों में 23 से अधिक जगहों पर समारोह करती हुई दो अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेगी। रैली में कई जानी-मानी हस्तियां उनके साथ चल रही हैं।

सद्गुरु जग्गी महाराज खुद गाड़ी चलाकर कन्याकुमारी से हिमालय तक की आठ हजार किलोमीटर दूरी तय कर रहे हैं। 

यह न विरोध है, न आंदोलन: सद्गुरु

rally for rivers programme addressed by cm yogi in lucknow
सुरेश रैना भी पहुंचे कार्यक्रम में हिस्सा लेने - फोटो : amar ujala
सद्गुरु ने रैली के बारे में कहा है कि यह न कोई विरोध है न आंदोलन। यह इस बात की जागरूकता फैलाने के लिए है कि हमारी नदियां सूख रही हैं। हर कोई जो पानी पीता है, उसे नदी अभियान को समर्थन देना होगा। भारत का नागरिक होने के नाते, हमें अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए नदियों के मौजूदा हालात बदलने की जरूरत है। सद्गुरु ने कहा कि हमारे माता-पिता नदियों को जैसा हमारे लिए छोड़कर गए थे, हमें इस दुनिया से जाने से पहले उन्हें उसी हालत में वापस लाना चाहिए। देश की भलाई के लिए, अगली पीढ़ी के लिए और हमारी अपनी पीढ़ी के लिए हमें यह काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed