फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha MP said: Stupid has already made Dalits, now Mayawati is misleading Brahmins

राज्यसभा सांसद बोले : दलितों को पहले ही बना चुकी हैं मूर्ख, अब ब्राह्मणों को गुमराह कर रहीं हैं मायावती

Fri, 23 Jul 2021 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Jul 2021 08:44 PM IST
सार

बसपा के प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बृजलाल ने शुक्रवार को कहा कि दलितों के नाम पर सत्ता में आने वाली मायावती ने कभी दलितों का भला नहीं किया।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP said: Stupid has already made Dalits, now Mayawati is misleading Brahmins
बृजलाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती पहले दलितों को मूर्ख बना चुकी है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब ब्राह्मणों को गुमराह करने में जुट गई हैं। उन्होंने कहा कि बहनजी की पोल खुल गई है, अब वे किसी भी जाति को गुमराह नहीं कर पाएंगी।

विज्ञापन


बसपा के प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बृजलाल ने शुक्रवार को कहा कि दलितों के नाम पर सत्ता में आने वाली मायावती ने कभी दलितों का भला नहीं किया। मायावती सरकार में 20 मई 2007 को आदेश जारी किया गया था कि केवल हत्या, हत्या के प्रयास और बलात्कार के मामले में ही एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जबकि बसपा सरकार में ही 21 नवंबर 2007 को एससी-एसटी आयोग के एक्ट में संशोधन कर उसमें सभी जाति के लोगों को अध्यक्ष और सदस्य बनाने का द्वार खोल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अखिलेश यादव ने एक्ट में संशोधन का फायदा उठाते हुए एससी आयोग में गैर दलित लोगों को अध्यक्ष व सदस्य नियुक्त किया था। बृजलाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज बहनजी का ‘तिलक तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार’ का नारा भूला नहीं है। ब्राह्मण समाज अब बेवकूफ बनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि बहनजी को उनकी पार्टी के सभी प्रभावशाली नेता छोड़कर चले गए हैं। बसपा में टिकट की खुली नीलामी की जाती है। बहनजी बताएं कि उन्होंने किस गरीब ब्राह्मण या गरीब दलित को टिकट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed