फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha elections: BJP released the list of candidates, gave a chance to RPN Singh from Congress

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की सूची, कांग्रेस से आए आरपीएन सिंह को बनाया प्रत्याशी, नौ में आठ टिकट कटे

Sun, 11 Feb 2024 08:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 11 Feb 2024 08:40 PM IST
सार

कांग्रेस से बीजेपी में आए आरपीएन सिंह को पार्टी ने अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी को भी यूपी से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
Rajya Sabha elections: BJP released the list of candidates, gave a chance to RPN Singh from Congress
आरपीएन सिंह - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सात प्रत्याशियों की घोषणा की है। भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, यूपीए सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह और पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को उम्मीदवार बनाया है। आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन, गाजीपुर सदर भाजपा की पूर्व विधायक संगीता बलवंत बिंद, मुगलसराय से भाजपा की पूर्व विधायक साधना सिंह और मथुरा के पूर्व सांसद तेजवीर सिंह को भी प्रत्याशी बनाया गया है। विधानसभा में भाजपा की सदस्य संख्या के लिहाज से सभी सात प्रत्याशियों का राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होना तय है। पार्टी ने जातीय समीकरण साधने के लिए एक ब्राह्मण, एक वैश्य, एक ठाकुर और चार पिछड़े (एक कुर्मी, एक मौर्य, एक जाट और एक बिंद ) को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


नौ में से आठ सदस्यों के टिकट कटे
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण साधने के लिए यूपी के मौजूदा नौ राज्यसभा सदस्यों में से आठ का टिकट काट दिया है। मौजूदा सदस्यों से केवल सुधांशु त्रिवेदी को दोबारा मौका दिया गया है। जबकि, अनिल डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. अशोक बाजपेयी, डॉ. अनिल जैन, कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हा राव, हरनाथ सिंह यादव और विजयपाल सिंह तोमर का टिकट कट गया है।
विज्ञापन


बाकी राज्यों से ये प्रत्याशी

इसके अलावा बिहार से धर्मशीला गुप्ता, डा. भीम सिंह पार्टी के उम्मीदवाद बनाए गए हैं।  इस सूची में छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, हरियाणा से सुभाष बाराला, कर्नाटक से नारायण कृष्णासा भांडगे को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed