{"_id":"65c9b5153aa57440fc092cc1","slug":"rajya-sabha-election-bjp-candidates-will-file-its-nomination-on-14-february-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: भाजपा के उम्मीदवार बसंत पंचमी को करेंगे नामांकन, सात प्रत्याशी घोषित, चार पिछड़ों को मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: भाजपा के उम्मीदवार बसंत पंचमी को करेंगे नामांकन, सात प्रत्याशी घोषित, चार पिछड़ों को मौका
Mon, 12 Feb 2024 11:42 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:42 AM IST
सार
राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी भाजपा के सभी प्रत्याशी 14 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। प्रत्याशियों की घोषणा रविवार को की जा चुकी है।
विज्ञापन
भाजपा के सभी राज्यसभा उम्मीदवार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी से सात प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सात में से छह प्रत्याशी नए हैं जबकि सुधांशु त्रिवेदी को एक बार फिर मौका मिला है।
विज्ञापन
भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य और यूपीए सरकार में मंत्री रहे व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए आरपीएस सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
भाजपा के आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन, गाजीपुर सदर की पूर्व विधायक संगीता बलवंत बिंद, मुगलसराय से पूर्व विधायक साधना सिंह और मथुरा के पूर्व सांसद तेजवीर सिंह को भी प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या देखते हुए भाजपा के सभी प्रत्याशियों का राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होना तय है।
पार्टी ने जातीय समीकरण साधने के लिए एक ब्राह्मण, एक वैश्य, एक ठाकुर और चार पिछड़े (कुर्मी, मौर्य, जाट व बिंद) को प्रत्याशी बनाया है।
नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उप मुख्यमंत्री, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सभी वरिष्ठ नेताओं का मौजूद रहना तय है।