{"_id":"5f43cf657e93ba397d37f239","slug":"rajpal-kashyap-will-the-chief-of-obc-prakosth-of-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले लोटन राम को सपा ने पद से हटाया, कश्यप को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले लोटन राम को सपा ने पद से हटाया, कश्यप को मिली जिम्मेदारी
Mon, 24 Aug 2020 08:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Aug 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : ट्विटर
भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले लोटन राम निषाद को समाजवादी पार्टी ने पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह इस पद की जिम्मेदारी अब एमएलसी राजपाल कश्यप को दी गई है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के बाद ये निर्णय लिया गया है।
बता दें कि लोटन राम निषाद ने अयोध्या में भगवान श्रीराम को काल्पनिक चरित्र बताया था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह फिल्मों में काल्पनिक चरित्र होता है। वैसे ही श्रीराम भी थे। उन्होंने कहा कि संविधान भी मान चुका है कि राम जैसा कोई नायक भारत में पैदा ही नहीं हुआ था।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर माहौल बनने लगा है। सभी पार्टियां तैयारी में लग गई है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी जल्द ही कुछ और भी बड़े बदलाव करेगी।
विज्ञापन
यूपी में इस समय कांग्रेस भी सक्रिय है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर रहती हैं। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2022 में समाजवादी पार्टी 351 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।