फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh visits benti village of lucknow.

VIDEO: इस मंदिर का कायाकल्प करेंगे राजनाथ

Sat, 06 Dec 2014 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Dec 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh visits benti village of lucknow.

सांसद आदर्श गांव योजना के तहत लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित बेंती गांव को गोद लेने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह शनिवार सुबह पहली बार यहां पहुंचे।

विज्ञापन


राजनाथ के इंतजार में गांव को सजा दिया गया और वहां पहले बैंक की स्थापना भी हो गई। राजनाथ ने पहुंचते ही एक भव्य समारोह के दौरान ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की नई शाखा का उद्घाटन किया। इस मौके पर राजनाथ ने कहा कि मैंने भी अपना खाता आपके बैंक में खोल दिया है। अब आपसे जुड़ गया हूं आप भी मेरा साथ मत छोड़िएगा।

विज्ञापन


लोगों से बात करने के बाद राजनाथ बेंती के प्रसिद्ध शिव मंदिर गए, जहां उन्होंने शिव पूजा करने के बाद प्रसाद भी लिया। गौरतलब है कि बेंती गांव वैसे तो लखनऊ-कानपुर रोड से थोड़ी दूर पर ही स्थित है लेकिन पिछड़ा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में ज्यादातर आबादी पिछड़ी जातियों की व दलितों की है। यह गांव मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, पर राजनाथ का पूरा संसदीय क्षेत्र नगर निगम सीमा में आने के कारण उन्होंने मोहनलालगंज के गांव को गोद लिया है।

पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ व किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अमित तिवारी ने गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया।

300 साल पुराना है मंदिर

rajnath singh visits benti village of lucknow.

गांव का लगभग 300 सौ साल पुराना शिव मंदिर गंदगी के बीच जर्जर हालत में है। गांव के लोगों को उम्मीद है कि गृह मंत्री अब उनके प्राचीन मंदिर और गांव की हालत सुधार देंगे।

गांव के गृहमंत्री द्वारा गोद लिए जाने की खुशी इतनी है कि ग्राम प्रधान शांति तिवारी घर-घर जाकर लोगों को बधाई दे रही हैं। उन्होंने भी राजनाथ के प्रतिनिधियों से बात की है और बताया है कि गांव में किस तरह ‌विकास कार्यक्रम को धार दी जा सकती है।

गौरतलब है कि गांव में महिलाओं के लिए शौचालय तक नहीं हैं, इसलिए उन्हें इसके लिए बाहर ही जाना पड़ता है। इसके अलावा गांव में कूड़ा निस्तारण की भी सही व्यवस्‍था नहीं है। राजनाथ ने कार्यक्रम के दौरान गांव वालों को भरोसा दिलाया कि वे गांव में हर प्राथमिक जरूरत को पूरा करेंगे और जल्द ही बेंती गांव विश्व पटल पर नजर आने लगेगा।


यहां, देखिए राजनाथ का वीडियो

rajnath singh visits benti village of lucknow.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed