फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath singh talks to media in lucknow

राजनाथ बोले, पांच साल में सब ठीक कर देंगे

Tue, 01 Jul 2014 08:05 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
Rajnath singh talks to media in lucknow

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जनता को महंगाई और अर्थव्यवस्था पर केंद्र सरकार के कामकाज की पांच साल बाद समीक्षा करनी चाहिए।

विज्ञापन


दस-पांच दिन या एक महीने में किसी सरकार की समीक्षा करना न्याय नहीं है। पांच वर्ष बाद समीक्षा करेंगे तो लोग खुद ही कहेंगे कि मोदी और भाजपा सरकार ने महंगाई और अर्थव्यवस्था पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन


अपने संसदीय क्षेत्र के दूसरे दौरे में भी प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर राजनाथ चुप्पी साधे रहे। राज्यपालों को जबरन हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर, इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के विरुद्ध आरोप लगाने वालों को कांग्रेस का इतिहास देखना चाहिए। वह सोमवार को यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

राज्यों से सहयोग लेगी केंद्र सरकार

Rajnath singh talks to media in lucknow

राजनाथ ने कहा कि यूपीए सरकार की नीतियों ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। इसकी वजह से ही महंगाई बढ़ी है।

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। जनता पांच वर्ष बाद अगर समीक्षा करेगी तो इस निष्कर्ष पर पहुंचेगी कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने महंगाई पर काफी हद तक कामयाबी पा ली है।

सरकार देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सभी राज्य सरकारों से भी सहयोग लेने की भरपूर कोशिश करेगी।

तीन साल में बाहर हो जाएंगे बांग्लादेशी

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि तीन साल में बांग्लादेशी बाहर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संख्या रजिस्टर (एनपीआर) तैयार कराया जा रहा है। इसके तहत देश के सभी नागरिकों को एक कार्ड दिया जा रहा है। इस कार्ड वाले ही भारतीय नागरिक माने जाएंगे। यह काम तीन साल में हो जाएगा।

आंतरिक व बाह्य सुरक्षा पर रणनीति का खुलासा नहीं

Rajnath singh talks to media in lucknow

नक्सलवाद के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा को लेकर जो भी कदम उठाए जाएंगे वह संतुलित होंगे। भविष्य में इस बारे में रोडमैप लोगों के सामने आ जाएगा।

कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की चेतावनी के बारे में कहा कि सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सजग व गंभीर है।

कश्मीर सहित बाह्य सुरक्षा के जितने भी सवाल है। उन सब पर केंद्र सरकार जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए नीति बना रही है। जनता की अपेक्षाओं के अनुसार ही कारवाई होगी।

राजनाथ ने कहा कि रणनीति पर काम होता है। उसका खुलासा नहीं किया जाता। चीन की तरफ से भारतीय सीमाओं में घुसपैठ के सवाल पर कहा कि विदेश मंत्रालय ने उसका प्रभावी उत्तर चीन को दे दिया है।

काला धन जरूर वापस लाएंगे

Rajnath singh talks to media in lucknow

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विदेशों में जमा देश का काला धन वापस लाने को कटिबद्ध है। एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

जो देश-विदेश के कानून के मद्देनजर इसकी कार्ययोजना बना रही है। हम इस बारे में समय-समय पर जनता को बताते रहेंगे।

कुछ मौका दीजिए सवाल पूछने की जरूरत न पड़ेगी
कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि सरकार इसके लिए वचनबद्ध है। नीति बनाई जा रही है।
कश्मीर पंडितों की सम्मान सहित घर वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

हर समस्या का हल निकालेंगे

Rajnath singh talks to media in lucknow

पाकिस्तान में हिंदुओं के उत्पीड़न और वहां से भागकर आ रहे हिंदुओं के पुनर्वास के बारे में पूछे गए सवालों पर भी केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सरकार सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रही है।

संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं में अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के संबंध में राजनाथ ने कहा कि सरकार हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए वचनबद्ध है।

संघ लोकसेवा आयोग के अधिकारियों से बात की जा रही है। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार को अभी सिर्फ एक महीना हुआ है। कुछ समय बाद यह सारे सवाल पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed