फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh said reducing GST is no small task world will follow suit In Lucknow

UP: 'GST घटाना कोई छोटा काम नहीं...', राजनाथ सिंह बोले- कोई भी पार्टी व्यापारी व किसान की अनदेखी नहीं कर सकती

Fri, 17 Oct 2025 11:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 11:06 PM IST
सार

लखनऊ में व्यापारियों के कार्यक्रम में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जीएसटी घटाना कोई छोटा काम नहीं है। दुनिया इसका अनुसरण करेगी। आज कोई भी पार्टी व्यापारी व किसान की अनदेखी नहीं कर सकती है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Rajnath Singh said reducing GST is no small task world will follow suit In Lucknow
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : PTI

विस्तार

'जीएसटी घटाने का मोदी सरकार का कदम करिश्माई है। अब दुनिया के अन्य देश भी टैक्स घटाने का अनुसरण करेंगे। जीएसटी घटाना कोई छोटा काम नहीं है। इससे आर्थिक तंत्र अधिक प्रभावी बनेगा। वैश्विक समस्याओं का समाधान सिर्फ भारत के पास है।' यह बातें राजधानी लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कहीं।

विज्ञापन


इससे पहले राजभवन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी भवन के विश्वेश्वरैया हॉल में हुए कार्यक्रम का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और व्यापारी नेताओं ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षामंत्री ने कहा कि आज आदिवासी महिलाओं को स्थानीय कारीगरों को उनके श्रम का मूल्य मिल रहा है। दुनिया के अन्य देशों में उनके सामान को एक्सपोर्ट कर हम माताओं बहनों के सम्मान को बढ़ा रहे हैं। हम सब स्वीकार करेंगे कि हमारी क्रय शक्ति बढ़ी है। एक लाख कमाने वाला भी मोटर कार में चलता है। यूपीआई में पिछले आठ महीने में 25 लाख करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने व्यापारियों से कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे, पर आश्वासन नहीं देते। व्यापारियों से पूछा कि लखनऊ में ठीक ठाक विकास हो रहा है कि नहीं। ब्रह्मोस मिसाइल लखनऊ में बन रही है। विधायक नीरज बोरा के क्षेत्र में पीपे का पुल देखा तो फौरन कहा कि मेरे रहते यह तो नहीं हो सकता। इसलिए आज वहां पुल बन गया है। जितना समय देना चाहिए उतना लखनऊ को नहीं दे पाते पर दिल्ली जाने वाले हर व्यक्ति से मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी पार्टी व्यापारी व किसान की अनदेखी नहीं कर सकती

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की जितनी आबादी है, उससे अधिक हमारे यहां खुदरा व्यापारी हैं। कोई भी पार्टी व्यापारी और किसान की अनदेखी नहीं कर सकती। नासिक में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एक शाखा है, वहां पर फाइटर प्लेन बनते हैं। वहां पर तेजस मार्क वन ए 4.5 जेनरेशन के फाइटर एयरक्राफ्ट की ओपनिंग की है। 



राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जब मैं रक्षा मंत्री बना था, तब यहां कुल उत्पादन 45,46 हजार करोड़ का था। अब उत्पादन लगभग डेढ़ लाख करोड़ का हो गया है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, व्यापारी नेता पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल, अमरनाथ मिश्रा, राजेंद्र अग्रवाल, संजय गुप्ता, संदीप बंसल, विनोद पंजाबी, देवेंद्र गुप्ता, अभिषेक खरे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed