फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh said: All is well on inflation, items become expensive due to supply chain breakdown

लखनऊ में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह : महंगाई पर सब ठीक, सप्लाई चेन टूटने से महंगी हुई वस्तुएं

Tue, 15 Nov 2022 12:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Nov 2022 12:00 AM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश से निर्यात के अलावा निवेश भी बढ़ा है। पूर्व से अर्थव्यवस्था बेहतर हुई है। इकॉनमी साइज में अब हम नौ से पांचवें पायदान पर आ चुके हैं। जल्दी ही दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में हम शामिल हो चुके होंगे।

विज्ञापन
Rajnath Singh said: All is well on inflation, items become expensive due to supply chain breakdown
लखनऊ में कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से संवाद करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में महंगाई के मामले में सब ठीक है। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि सप्लाई चेन के टूटने की वजह से वस्तुओं की कीमतें बढ़ीं हैं। जबकि, तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो अमेरिका और यूरोप के देशों में महंगाई दर हमसे कहीं अधिक है। देर शाम वह लखनऊ पहुंचे।

विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ में महानगर रेजीटेंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम रक्षामंत्री मौजूद रहे। उनका कहना है कि लंबे समय तक कोविड संक्रमण और फिर इसके बाद यूक्रेन युद्ध के चलते उपयोगी वस्तुओं की सप्लाई चेन प्रभावित रही। इसमें अब सुधार देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके साथ ही हमारी सरकार के आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ख्याति बढ़ी है। मैं खुद मंगोलिया पिछले दिनों गया था। यहां के राष्ट्रपति ने ऐसा मुझसे खुद बोला। इससे मुझे व्यक्तिगत तौर पर गर्व महसूस हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश से निर्यात के अलावा निवेश भी बढ़ा है। पूर्व से अर्थव्यवस्था बेहतर हुई है। इकॉनमी साइज में अब हम नौ से पांचवें पायदान पर आ चुके हैं। जल्दी ही दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में हम शामिल हो चुके होंगे। हमारी सरकार मेक इन इंडिया के साथ अब मेक फॉर वर्ल्ड की दिशा में भी काम कर रही है। इससे रोजगार और निर्यात दोनों बढ़ाते हुए अर्थव्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी। लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल को फैक्ट्री का काम तेज हो गया है। जल्दी ही लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल जैसे रक्षा उत्पाद हम बना रहे होंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, विधायक नीरज बोरा, पवन सिंह चौहान, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed