फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh promises money for development in UP.

राजनाथ का वादा, यूपी के आएंगे 'अच्छे दिन'

Tue, 20 Jan 2015 12:53 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh promises money for development in UP.

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 20वीं बैठक में उत्तर प्रदेश ने पुलिस के आधुनिकीकरण और इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना पर खास जोर दिया। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए प्रमुख सचिव गृह ने 6271 करोड़ रुपये के प्रस्तावों का प्रजेंटेशन दिया।

विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रस्ताव भेजिए, उन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि आगरा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रक्षा मंत्रालय की क्लीयरेंस दिलाने के लिए वे प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि यूपी की आबादी देश में सर्वाधिक है। कभी-कभी कानून- व्यवस्था की समस्या आने पर पुलिस बल की कमी का सामना करना पड़ता है। पुलिस को अत्याधुनिक तकनीकें उपलब्ध कराकर ही इस समस्या से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने पुलिस बल के आधुनिकीकरण के लिए 6271 करोड़ रुपये की योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया। यह रकम तीन साल में होने वाले कामों के लिए मांगी गई है। उन्होंने स्मार्ट सिटी सर्विलांस योजना, अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम, राज्यव्यापी डायल 100 योजना, फॉरेंसिक साइंस लैब और ट्रैफिक मैनेजमेंट योजना समेत कई प्रस्तावों की चर्चा की।

राजनाथ बोले, मिलेगी सौ फीसदी मंजूरी

Rajnath Singh promises money for development in UP.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश सरकार से प्रस्ताव भेजने को कहा और उस पर विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव ने कुशीनगर और आगरा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का मुद्दा उठाया।

केंद्रीय गृहमंत्री से कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट को सौ फीसदी मंजूरी मिलेगी। आगरा में एयरपोर्ट के लिए रक्षा मंत्रालय का क्लीयरेंस रुका हुआ है। वे रक्षा मंत्रालय को पत्र भेजकर क्लीयरेंस दिलाने की कोशिश करेंगे।

पुलिस आधुनिकीकरण के इन कामों के लिए मांगा धन
मद--राशि (करोड़ रुपये में)
राज्यव्यापी डायल 100 योजना--1360
यातायात प्रबंधन योजना--1390
मॉडर्न कंट्रोल रूम--32.00

स्मार्ट सिटी सर्विलांस योजना--646
क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब--384
थाने, बैरक व आवास निर्माण--433
वाहनों की खरीद--55

असलहे व कारतूस की खरीद--50
सुधारगृहों की क्षमता विस्तार--1209
बंदियों का बेहतर रख-रखाव--248
सुधारगृहों के अन्य कार्य--82
कारागारों की सुरक्षा बढ़ाने को--382

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed