फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh in lucknow nagar nikay election.

राजनाथ सिंह ने कहा, लखनऊ में 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, बनेंगे सात फ्लाईओवर

Sat, 18 Nov 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh in lucknow nagar nikay election.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि लखनऊ में अगले पांच वर्षों में दस हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस पर काम चल रहा है। लखनऊ में आउटर रिंग रोड बनना शुरू हो गया है, जबकि सात फ्लाईओवर बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह लखनऊ के निरालानगर सरस्वती शिशु मंदिर में हुये बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शनिवार शाम को कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने लखनऊ में उन्होंने किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा की लखनऊ से महापौर पद की प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया के अलावा पार्षद पद के तमाम प्रत्याशी और अन्य भाजपा नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि निकाय चुनाव में बहुत से लोग टिकट मांग बैठते हैं। ऐसे में टिकट मिले या न मिले, कार्यकर्ता निराश न हों। पार्टी में देर हो सकती है, अंधेर नहीं। देर-सवेर कार्यकर्ताओं का सम्मान होता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टिकट नहीं, पार्टी सर्वोपरि होनी चाहिए। जो नाराज कार्यकर्ता अभी भी मैदान में डटे हैं, उन्हें समझाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता आगे आएं। उन्हें बताएं कि उनके दिन-रात की मेहनत से इस मुकाम पर पहुंची भाजपा में उनके मान-सम्मान का हमेशा ध्यान रखा जाएगा।

स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा जनता की पहली पसंद

rajnath singh in lucknow nagar nikay election.

कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा सुशासन की राजनीति करती है। उत्तर भारत में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा जनता की पहली पसंद है। निकाय चुनाव की अन्य चुनावों से ज्यादा अहमियत होती है।

सांसद-विधायक तो कभी-कभी क्षेत्र में जनता के बीच जा पाते हैं, लेकिन पार्षद तो वहीं वार्ड में रहता है, उसका जनता से सीधा संवाद होता है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, लखनऊ से भाजपा की महापौर पद की प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया के अलावा पार्षद पद के तमाम प्रत्याशी और अन्य भाजपा नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मेरा भी कटा था टिकट
राजनाथ ने कहा, 1977 में मुझे मिर्जापुर-भदोही सीट से लोकसभा का टिकट मिला था। 7-8 दिन तक चुनाव प्रचार भी किया, लेकिन जब सिम्बल लेने पहुंचा तो पता चला कि टिकट किसी दूसरे को दे दिया गया। मेरे साथ वाले नाराज हो गए, लेकिन मैंने खुद उस प्रत्याशी को सिम्बल अलॉट करवाया। खुद जीप चलाकर उन्हें कार्यालय ले गया, चुनाव प्रचार में भी जुटा रहा।

भारत की अर्थव्यवस्था का बज रहा डंका  
गृहमंत्री ने कहा कि आज दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था का डंका बज रहा है। कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बताया है।  मूडीज की रेटिंग से नोटबंदी फेल होने के विपक्ष के तमाम आरोप गलत साबित हए।

कश्मीर में आतंकियों के मारे जाने की दी जानकारी

rajnath singh in lucknow nagar nikay election.

गृहमंत्री के भाषण के दौरान उनके सहायक ने नोट लिखकर उन्हें थमाया। इसे पढ़ने के बाद राजनाथ बोले, ‘अभी- अभी मेरे पास सूचना आई है कि कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए हैं’। उनके यह कहते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed