फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh in holi milan samaroh in Lucknow.

राजनाथ सिंह बोले, यकीन नहीं था यूपी में इतनी बड़ी जीत मिलेगी

Sun, 26 Mar 2017 10:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh in holi milan samaroh in Lucknow.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि यूपी में भाजपा को इतनी बड़ी जीत मिलेगी लेकिन यह कार्यकर्ताओं की ही देन है कि हम सत्ता में हैं। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह लखनऊ पूरब विधानसभा क्षेत्र में आयो‌जित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। वो लखनऊ में तीन विधानसभा क्षेत्रों के होली मिलन समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप जैसे कार्यकर्ताओं ने पसीना बहाया, जिसकी बदौलत यूपी में हमारी सरकार बनी। राजनीतिक पंडितों और न्यूज चैनलों ने तो भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया था पर बहुमत नहीं दिया लेकिन परिणामों ने साबित कर दिया‌ कि जनता हमारे साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में सबसे ज्यादा मंत्री लखनऊ से होने पर उन्होंने कहा कि अब मेरा बोझ कुछ कम हो जाएगा। हम मिलकर शहर का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने वालों की जिम्मेदारी तो बढ़ गई है लेकिन उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed