फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh appeared like a guardian in the dialogue program with intellectuals

Lucknow News: प्रबुद्ध जनों से संवाद कार्यक्रम में अभिभावक की तरह नजर आएं राजनाथ सिंह

Mon, 21 Apr 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh appeared like a guardian in the dialogue program with intellectuals
प्रबुद्धजनों से संवाद के दौरान राजनाथ सिंह।
लखनऊ। महर्षि विश्वविद्यालय के सभागार में लखनऊ उत्तर मंडल के प्रबुद्धजनों से संवाद कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अभिभावक की तरह नजर आए। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि सांसद होने के कारण उन्हें जितना लखनऊ में रहना चाहिए, उतना समय वह नहीं दे पा रहे। वहीं पार्षदों व पदाधिकारियों के नाम पढ़ते समय लिस्ट में एक पार्षद का नाम न पाकर उनके बारे में पूछकर उनके प्रति आत्मीयता भी प्रकट की। फिर बोले, मैंने लखनऊ आने से पहले ही कह दिया था कि कोई भाषणबाजी नहीं। सिर्फ साथ बैठकर बातचीत करुंगा।
विज्ञापन

संवाद के दौरान उत्तर क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा को करिश्माई नेता बताते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि जब इनको देखता हूं तो लग जाता है कि समस्या आ गई, क्योंकि हर मुलाकात में उनके पास क्षेत्र की दो-चार समस्याएं रहती ही हैं। इस पर सभागार ठहाके से गूंज उठा। डॉ. बोरा ने भी खड़े होकर हाथ जोड़ लिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि व्यस्तता होने के कारण वह चाह कर नहीं आ पाते हैं, लेकिन यहां के लोग जरूरी होने पर दिल्ली आकर उनसे मिल सकते हैं और मिलते भी हैं। फिर उन्होंने सभागार में लोगों से हाथ उठवाकर पूछा कि कितने लोगों ने दिल्ली में मुलाकात की है तो बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर उनका समर्थन किया। बाद में कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर रक्षामंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed