{"_id":"38c65791bfbb8fec4535e73f4593493a","slug":"rajnath-said-modi-to-be-prime-minister-not-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ बोले, प्रधानमंत्री तो नरेंद्र मोदी ही बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ बोले, प्रधानमंत्री तो नरेंद्र मोदी ही बनेंगे
अखिलेश बाजपेई/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Mar 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी के सत्ता में आने के बाद भी वे सरकार में शामिल न होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने फिर सफाई दी कि वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। सरकार बनने के बाद भी वे संगठन में ही रहेंगे।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल नहीं होंगे। राजनाथ शुक्रवार को यहां अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि जहां तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को टिकट न देने या दूसरी जगह से टिकट देने का सवाल है तो यह फैसला पार्टी की चुनाव समिति व संसदीय बोर्ड ने रणनीति के तहत किया है।
विज्ञापन
लखनऊ से उन्हें लड़ाने का फैसला भी पार्टी का है। सरकार बनने पर आडवाणी व सुषमा की भूमिका के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेता हैं। उनके बारे में पार्टी फैसला करेगी।
विज्ञापन
बहुमत न मिला तो भी मोदी प्रधानमंत्री
राजग को बहुमत न मिलने के सवाल पर सिंह ने कहा कि यह सवाल ही काल्पनिक है। राजग को 272 प्लस सीटों का आंकड़ा हासिल होने जा रहा है।
ऐसा नहीं होता है तो भी मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि कई दल व नेता राजग में शामिल होने के लिए तैयार हैं।