फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath exposed by lalji tandon's statement

अब टंडन के बयान से बेनकाब हो गए राजनाथ!

Thu, 27 Mar 2014 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Mar 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
rajnath exposed by lalji tandon's statement

लखनऊ से भाजपा का टिकट यानी अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत का टिकट।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह टिकट पाने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे तो यह सवाल एक बार फिर मुखर हो गया कि क्या इसको लेकर पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य है।

राजनाथ ने अपनी ओर से सफाई देने की कोशिश भी की। प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद लालजी टंडन इस सवाल पर अपनी ओर से कुछ कह पाते इसका मौका नहीं आया। हमने इसीलिए इस मौके पर उनसे भी सच जानने की कोशिश की।

विज्ञापन

'टंडन के कहने पर लखनऊ लड़ने आया'

rajnath exposed by lalji tandon's statement

प्रत्याशी घोषित होने के बाद लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि वह यहां के सांसद और वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के प्रस्ताव पर ही चुनाव लड़ने आए हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी और लालजी टंडन के कामों को आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ से सांसद होना चाहते हैं।

राजनाथ ने कहा कि वह लखनऊ के लोगों को आश्वस्त करते हैं कि अटल और टंडन की परिकल्पना के जो काम अधूरे रह गए हैं। केंद्र में सरकार बनने के बाद वह उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे।

आक्रामक नहीं रक्षात्मक नजर आए

rajnath exposed by lalji tandon's statement

यहां पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाने वाले राजनाथ पत्रकारों के बीच काफी रक्षात्मक मुद्रा में नजर आए।

उन्होंने टिकट वितरण, नेताओं की नाराजगी और पार्टी में विद्रोह के बारे में पूछे गए कई सवालों का जवाब नहीं दिया।

किसी का दिया तो सीधा जवाब न देकर इधर-उधर घुमाने की कोशिश की। फंसने लगे तो कभी अपनी मजबूरी तो कभी रणनीतिक फैसला कहकर गरदन बचाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि चुनाव बाद सरकार बनने पर संगठन से सरकार तक सभी का सम्मानजनक समायोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

पार्टी की कामयाबी के लिए दलबदलुओं का साथ

rajnath exposed by lalji tandon's statement

दलबदलुओं को टिकट पर कहा कि रणनीतिक लिहाज से पार्टी की सफलता के लिए कुछ स्थानों पर दूसरे दलों के लोगों को लड़ाना पड़ा।

प्रत्याशियों को लेकर मचे बवाल का ठीकरा राजनाथ सिंह ने प्रदेश नेतृत्व के सिर फोड़ा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की संस्तुतियों के आधार पर ही उत्तर प्रदेश में प्रत्याशी उतारे गए।

मुझे तो जवाब तक नहीं मिला: टंडन

rajnath exposed by lalji tandon's statement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भले ही कह रहे हों कि वह लालजी टंडन के प्रस्ताव पर लखनऊ लड़ने आए हैं।

पर, लालजी टंडन ने कहा कि ‘यह बात सही है कि मैंने बहुत पहले ही नेतृत्व से लखनऊ की स्थिति साफ करने का आग्रह किया था लेकिन मुझे तो जवाब तक नहीं मिला।

इसीलिए मैंने पहले भी यही कहा था कि किसी ने कोई बात नहीं की पर अब इन बातों का कोई अर्थ नहीं। मैंने पार्टी को बनाया है तो बहुत कुछ बरदाश्त करना पड़ता है।’

उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह अब लखनऊ से प्रत्याशी हैं और उन्हें मजबूती से चुनाव लड़ाकर जिताएंगे।

राजनाथ बोले, तो कसमसा गए टंडन

rajnath exposed by lalji tandon's statement

बुधवार को यहां पहुंचे राजनाथ सिंह ने जब पत्रकारों के बीच यह कहा कि वह टंडन के प्रस्ताव पर लखनऊ से लड़ने आए हैं तो अजीबोगरीब स्थिति हो गई।

वहां मौजूद पत्रकार भी हंस पड़े। राजनाथ सिंह भी शायद पूरी बात समझ गए। इसीलिए कहा कि नहीं-नहीं यह बात गंभीर है। बगल में टंडन जी बैठे हैं। इनसे पूछ लीजिए।

टंडन कसमसाए। कुछ पत्रकारों ने सवाल भी किया पर टंडन जब तक कुछ बोलते, राजनाथ कांग्रेस की असफलता और अन्य मुद्दों पर बोलने लगे।

डिनर पर शिकवे दूर करने की कोशिश

rajnath exposed by lalji tandon's statement

राजनाथ सिंह ने लखनऊ पहुंचने के बाद गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश शुरू कर दी है।

पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के बाद लखनऊ स्थित आवास पर लौटे राजनाथ शाम को टंडन के घर पहुंचे और वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ भोजन किया।

बताया जाता है कि उन्होंने टंडन से बातचीत कर उनकी नाराजगी भी दूर करने की कोशिश की।

इसके बाद वह पांडेय गंज पहुंचे और वहां व्यापारियों के साथ होली मिलन समारोह व कवि सम्मेलन में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed