फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajiv tops in fuel efficient driving

Lucknow News: ईंधन दक्ष ड्राइविंग में राजीव रहे अव्वल

Mon, 16 Feb 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rajiv tops in fuel efficient driving
ईंधन दक्ष ड्राइविंग में राजीव रहे अव्वल
गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से संचालित सक्षम अभियान के तहत ईंधन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा विषय पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम अयोध्या रोड पर हुआ। मुख्य आकर्षण वैगनआर कार ड्राइव प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग पर ईंधन दक्ष ड्राइविंग का प्रदर्शन किया। राजीव कुमार सिंह को प्रथम, अमन रावत को द्वितीय और जितेंद्र कुमार को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में एचपीसीएल के चीफ मैनेजर लखनऊ रिटेल विवेक कुमार सिंह और रिटेल मैनेजर राजेश यादव रहे। निर्णायकों ने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक बचत का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। प्रत्येक नागरिक यदि अपनी दैनिक दिनचर्या में ईंधन बचत के छोटे-छोटे उपाय अपनाए, तो इसका व्यापक सकारात्मक प्रभाव पर्यावरण पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed