फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajeshwar Singh donated 10 lakh for the organization of Parashuram Jayanti celebrations.

Lucknow News: परशुराम जयंती के आयोजन के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिए दस लाख

Mon, 20 Apr 2026 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rajeshwar Singh donated 10 lakh for the organization of Parashuram Jayanti celebrations.
परशुराम जयंती के आयोजन के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिए दस लाख
लखनऊ। वृंदावन काॅलोनी स्थित कार्यक्रम स्थल पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने परशुराम जयंती के आयोजित कार्यक्रम में दस लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। कहा कि अगले वर्ष से इस आयोजन को और विस्तृत रूप में परशुराम महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रसार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 56 रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर प्रदान किया गया। साथ ही 41 सिख श्रद्धालुओं को अमृतसर से करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) दर्शन हेतु भेजा गया। क्षेत्र के 220 से अधिक मंदिरों में सुविधाओं का विस्तार एवं सुंदरीकरण कराया गया है। प्राचीन रेतेश्वर महादेव मंदिर के लिए 5.30 करोड़, झाड़ेश्वर महादेव मंदिर के लिए 1.05 करोड़, कबीर पंथी दाता साईं संत आश्रम एवं खालसा स्थल के लिए एक करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। अनंत कुमार मिश्रा (अंटू), शिव शंकर अवस्थी, रामेश्वर सिंह, प्रमोद शर्मा, प्यारे मोहन चौबे, ए. पी. मिश्रा, प्रणव अग्निहोत्री, शिव प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed