{"_id":"5e919b8bd695efe7ccf9d58928777280","slug":"rajendra-choudhari-comments-on-amit-shah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी के चौधरी ने अमित शाह को बताया अहंकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी के चौधरी ने अमित शाह को बताया अहंकारी
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 10 Aug 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित शाह ने जिस तरह यूपी को लक्ष्य बनाकर जहर उगला है, उससे जाहिर है कि उन्हें अपने पद की गरिमा को समझने में काफी वक्त लगेगा।
विज्ञापन
उनकी अलोकतांत्रिक घोषणाएं संघीय ढांचे और लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत हैं। भाजपा और उसके अध्यक्ष घमंड में चूर हैं।
चौधरी ने कहा, भाजपा दो साल से प्रदेश में अराजकता पैदा करने की कोशिशों में लगी है। कभी अयोध्या में परिक्रमा, कभी मथुरा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद में सांप्रदायिकता फैलाने की साजिश रची गई है।
विज्ञापन
सपा सरकार ने हर स्थिति में कानून का राज कठोरता से लागू किया है। भाजपाइयों को संविधान की परिधि में रहना सीखना चाहिए।