{"_id":"c122f9274a92196aded730ac94ed1493","slug":"rajendra-chaudhary-statement-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की नहीं, एक गुट की हड़ताल: चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की नहीं, एक गुट की हड़ताल: चौधरी
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि राज्य कर्मचारियों के एक वर्ग का अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय अनपेक्षित और असामयिक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि राज्यकर्मियों को विकास के रास्ते में रुकावट खड़े करने के विपक्षी प्रयासों में सहभागी बनने से बचना चाहिए।
उन्हें हड़ताल नहीं, वार्ता से समस्याएं सुलझानी चाहिए।
सपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश जब इन दिनों कई चुनौतियों से गुजर रहा है।
इसके बावजूद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के प्रति सर्वाधिक सहानुभूति जताई है।
पढ़ें-अब मीडिया से बदसुलूकी पर उतरे आजम
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों को यह बात भूलनी नहीं चाहिए कि सपा सरकार ने उनके हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।
पिछले डेढ़ वर्ष में राजकीय कर्मचारियों के वेतन में लगभग 27 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों को यह भी समझना चाहिए कि भाजपा जैसे दल उनका समर्थन कर उनके हितों को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।
उनकी कुचक्री राजनीति में उन्हें नहीं फंसना चाहिए। चौधरी ने कहा कि विपक्षी दलों की सरकारों में राज्य कर्मचारियों को सिवा अपमान, कुछ हासिल नहीं हुआ।
बसपा सरकार में तो राज्य कर्मियों को क्या आईएएस, आईपीएस अफसरों तक की हिम्मत अपनी आवाज उठाने की नहीं होती थी।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां