{"_id":"e6020fe705473e54f510e67c2070d951","slug":"rajendra-chaudhary-statement-on-bjp-and-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा-आरएसएस फैला रहे प्रदेश में अराजकता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा-आरएसएस फैला रहे प्रदेश में अराजकता'
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Sat, 02 Nov 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि कुछ ताकतें प्रदेश में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए लगातार सक्रिय हैं।
विज्ञापन
जाति-धर्म की राजनीति के सहारे वे सपा सरकार के विकास एजेंडे को पलीता लगाने की कोशिशें कर रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने ठीक कहा है कि माहौल बिगाड़ने वाले ज्यादा दिन छिप नहीं सकते हैं। कानून उनसे सख्ती से निबटेगा।
चौधरी ने कहा, प्रदेश में अशांति और अराजकता फैलाने वाले तत्व वही हैं जो कभी शिलान्यास, कभी चौरासी कोसी परिक्रमा तो कभी संकल्प दिवस मनाने के नाम पर जनता को बरगलाने की कोशिशें करते हैं।
विज्ञापन
राजनीति की मर्यादा लांघ रहे राहुल गांधी
विज्ञापन
आरएसएस, भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे संगठन उन्माद भड़काकर सत्ता हथियाने की साजिशों में लगे रहते हैं।
धर्मनिरपेक्ष दल होने का दावा करने वाली कांग्रेस की भी इन तत्वों के साथ साठगांठ रहती है।
बसपा ने तो भाजपा की बैसाखी पर सरकार बनाई और उनकी मुख्यमंत्री मायावती इस एहसान का बदला चुकाने गुजरात में नरेंद्र मोदी का चुनाव प्रचार करने तक गई थीं।
चौधरी ने कहा कि सांप्रदायिकता केसहारे वोटों का ध्रुवीकरण करने का खेल अब नहीं चलेगा।
यूपी की सियासी हलचल का सिर्फ एक पता....यहां क्लिक करें