फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raja Bhaiya supports the students of BHU.

बवाल पर बीएचयू छात्रों के साथ आए राजा भैया!

Sat, 29 Nov 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 29 Nov 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
Raja Bhaiya supports the students of BHU.

सूबे के खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने कहा कि बीएचयू में निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गंभीरता से लिया है। इसकी जांच के लिए मुख्यमंत्री ने दो सदस्यीय टीम बनाई है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को बलिया जाते समय राही पर्यटक गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीएचयू में लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल दो छात्र अभी भी आईसीयू में हैं। छात्रों की मांगें जायज हैं। लाठीचार्ज की घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है।
विज्ञापन


कहा कि सपा सरकार जनहित एवं विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में विकास के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि खाद्य एवं रसद के संबंध में केंद्र की नीतियों का राज्य सरकार अनुपालन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में स्टेट पूल समाप्त कर दिया गया है। यहां पर सेंट्रल पूल लागू है। लिहाजा केंद्र सरकार के आदेशानुसार प्रदेश के भंडार गृहों में पहले पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के अनाज भरे जाते हैं।

केंद्र सरकार से की शिकायत

Raja Bhaiya supports the students of BHU.

राजा भइया ने कहा कि इसके चलते गेहूं और धान खरीद के बाद भंडार गृहों में रखने में दिक्कत होती है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार नए भंडार गृहों के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

प्रदेश में बीपीएल और अंत्योदय कार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से कई बार आग्रह किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं।

इससे पूर्व सपा जनों ने राही पर्यटक में कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह तथा पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मन्नू सिंह, डा. समीर सिंह आदि मौजूद थे।

मेरे संबंध किसी से खराब नहीं
राही पर्यटक गृह में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान मऊ विधायक मुख्तार अंसारी से संबंधों की बाबत पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह  ने कहा कि मेरे संबंध किसी से खराब नहीं हैं। इसके पीछे कोई कुछ भी तर्क लगाए, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed