फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raja bhaiya declares his party's candidates for lok sabha elections 2019.

राजा भैया ने घोषित किए अपनी पार्टी के दो प्रत्याशी, जल्द ही छह और सीटों पर होगी घोषणा

Mon, 25 Mar 2019 02:10 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 25 Mar 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
raja bhaiya declares his party's candidates for lok sabha elections 2019.
विधायक राजा भैया - फोटो : amar ujala
प्रतापगढ़ और कौशांबी से उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद नव गठित जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया कम से कम और 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। उनका कहना है कि उनकी पार्टी नई है और दलगत राजनीति के तौर पर उनकी पार्टी का यह पहला चुनाव है, इसलिए इस बार वह कुल 8 सीटों पर चुनाव लड़कर शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनाव आयोग में पंजीकरण कराने में काफी समय बीत गया है, इसलिए उनकी तैयारी पूरी नहीं है। इसलिए वह फिलहाल आठ सीटों पर ही जनसत्ता दल के उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी को और कौशांबी से पूर्व सासंद शैलेन्द्र का नाम तो पहले ही घोषित हो चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा हमीरपुर, फतेहपुर, जौनपुर व मछली शहर सीट का चयन कर लिया गया है। दो और सीटों पर चुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही सभी 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed